spot_img

Bihar Government का बड़ा एलान, बड़ी राहत! Darbhanga के बाढ़ पीड़ितों को करोड़ों की मदद

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो: Bihar Government का बड़ा एलान, बड़ी राहत! Darbhanga के बाढ़ पीड़ितों को करोड़ों की मदद।

- Advertisement -

भुभौल ग्राम में तटबंध टूटने के बाद अब…जिला प्रशासन

वर्ष 2024 में कोसी नदी के भुभौल ग्राम में तटबंध टूटने के कारण आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित (Bihar government will provide crores of rupees help to flood victims of Darbhanga) नागरिकों को जिला प्रशासन की ओर से व्यापक राहत प्रदान की जा रही है।

- Advertisement -

गृह क्षति अनुदान प्रक्रिया तेज

प्रशासन द्वारा गठित विशेष सर्वेक्षण दल के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों की पहचान कर गृह क्षति अनुदान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

- Advertisement -
  • 19 मार्च 2025 तक किरतपुर अंचल के वार्ड 5 और 6 में 87 क्षतिग्रस्त घरों के लिए कुल 97 लाख रुपए की राशि लाभुकों के खातों में भेज दी गई है।
  • अन्य प्रभावितों को भी मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है।
  • सरकार से प्राप्त 11 करोड़ रुपए की सहायता राशि का उपयोग अन्य तीन अंचलों एवं किरतपुर के शेष वार्डों में क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

बाढ़ पीड़ितों के लिए अन्य राहत कार्य

  • अनुग्रह अनुदान:
    • अक्टूबर 2024 में 35,361 बाढ़ पीड़ित परिवारों को कुल 24 करोड़ 75 लाख 27 हजार रुपए की सहायता राशि भेजी गई।
  • आपदा राहत सामग्री वितरण:
    • 30 हजार पॉलीथीन शीट बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी गई।
    • 60 हजार से अधिक राशन पैकेट वितरित किए गए।
  • सामुदायिक रसोई:
    • दरभंगा जिले में 54 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाई गई, जिससे हजारों लोगों को भोजन मिला।
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप राहत कार्य जारी

बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत दरभंगा जिला प्रशासन सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। प्रभावित नागरिकों को अनुग्रह अनुदान, गृह क्षति मुआवजा और आवश्यक राहत सामग्री पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

आगे भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कार्य जारी रहेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव – कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की...

Arvind Kejriwal: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़े धार्मिक ऐलान किए हैं। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा क#ArvindKejriwal,#PunjabNews,#TeerthYatra

राबड़ी देवी का नया ठिकाना, सामान शिफ्टिंग तेज: लालू परिवार कुछ दिनों के लिए जाएगा यहां!

Bihar Rabri Devi: राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करना है। नया आवास अधूरा होने के कारण लालू परिवार का सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास ले जाया जा रह#RabriDevi,#BiharPolitics,#LaluFamily

मुंगेर की धरती से बिहार के गांवों को मिली बड़ी शक्ति! CM Samrat ने लॉन्च की वो योजना, जिससे बदल जाएगी तकदीर

Bihar Panchayat Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पंचायत विकास योजना' लॉन्च की, जिससे अब गांव अपनी जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य तय करे#BiharPanchayatScheme,#SamratChaudhary,#MungerNews

Patna High Court में सरकारी वकीलों की भर्ती: महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, जानें कब से आवेदन?

Bihar High Court: पटना हाई कोर्ट में सरकारी वकीलों की नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सभी मौजूदा वकीलों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे 33% महिला आरक्षण के साथ पारदर्शी भर्त#BiharHighCourt,#WomenReservation,#BiharNews