spot_img

Darbhanga में पुलिस और ग्रामीणों में ‘ झड़प’ ,ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा, 2 ‘जालसालों’ को छुड़ाया

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के पटोरी में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई है। जालसाजी केस में गिरफ्तारी करने आई मोरो थाना की पुलिस को ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीण बोले – “गिरफ्तारी नहीं, पहले नोटिस जरूरी है। पुलिस बोली – आदेश के अनुसार गिरफ्तारी हुई है। अब ग्रामीणों पर भी केस दर्ज होगा। पुलिस का दावा – वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

दरभंगा के पटोरी गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, दो जालसाजी आरोपियों को छुड़ाया

दरभंगा, देशज टाइम्स – जिले के हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस वाहन से जबरन उतार लिया। यह मामला थानाकांड संख्या 30/25 से जुड़ा है, जिसमें जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खेल पदाधिकारी परिमल की भावुक विदाई: खिलाड़ियों ने कहा- 'आपका समर्पण भूलेंगे नहीं!'

जालसाजी मामले में पुलिस पहुंची थी गांव, दो आरोपी किए गए थे गिरफ्तार

मोरो थाना की टीम सोमवार को थानाक्षेत्र के पटोरी गांव पहुंची। थानाकांड संख्या 30/25 में नामजद पंकज चौधरी और सतीश चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में बैठाया गया। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए दोनों को गाड़ी से जबरन उतार लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 'खूनी पंचायत' का खूनी अंजाम: रॉड से हमला, दुकान में लूटपाट - तोड़फोड़!

ग्रामीणों ने गिरफ्तारी को बताया अवैध, भूमि विवाद से जुड़ा है मामला

ग्रामीणों का कहना है कि मामला भूमि विवाद से संबंधित है। आरोप BNS की धारा 316(2) और 318(4) के तहत दर्ज है — जो जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित हैं। इन धाराओं में सात साल से कम की सजा है, जिसके तहत सीधे गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि नोटिस देना अनिवार्य है।

पुलिस ने किया उच्चाधिकारी के निर्देश का हवाला

पुलिस का पक्ष: “उक्त कांड का पर्यवेक्षण वरीय अधिकारी द्वारा किया गया था और गिरफ्तारी का निर्देश भी उच्चाधिकारी से प्राप्त हुआ था। इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी की गई थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस ने पकड़े हथियारबंद अपराधी! दबोचे गए दो युवक, घर में छिपाई थी देसी पिस्टल, बाइक भी निकली चोरी की

पुलिस बल पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का नया मामला दर्ज

घटना के बाद मोरो थाना पुलिस ने नई प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें गांव के महेश चौधरी, सुजीत चौधरी, गणेश चौधरी सहित 13 नामजद10-15 अज्ञात ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है। सरकारी काम में बाधा, पुलिस बल पर हमला, और गिरफ्तारी में हस्तक्षेप के तहत नया केस दर्ज कर कार्यवाही जारी है।

पुलिस-ग्रामीण टकराव से क्षेत्र में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद पटोरी गांव और आस-पास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। स्थानीय पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर शांति बनाए रखने की अपील की है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident