spot_img

Darbhanga Crime ‘ शराफत छोड़ दी हमनें ‘ – देह शोषण का दाग और दरभंगा का जिम संचालक फरार! युवती ने कहा – मेरी अश्लील वीडियो बनाई – कहते थे संबंध बनाओ?

Darbhanga Gym Operator: अश्लील वीडियो और संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोप में महिला थाना में केस दर्ज होने के बाद से जिम संचालक शराफत हुसैन फरार है, पुलिस ने परिजनों से पूछताछ तेज कर दी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Gym Operator: प्रभास रंजन दरभंगा। दरभंगा में एक जिम संचालक के खिलाफ महिला थाना में गंभीर मामला दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया है। नगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने जिम संचालक शराफत हुसैन पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने जिम संचालक के तीन रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी शराफत हुसैन अभी भी फरार है।

- Advertisement -

युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि ‘फिटनेस-24’ नामक जिम का संचालक शराफत हुसैन उसे लगातार परेशान कर रहा था। उस पर घूमने, मार्केट चलने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं, मोबाइल पर भी गंदे मैसेज और वीडियो भेजे जा रहे थे। इन संगीन आरोपों के बाद महिला थाना में विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं महिला थानाध्यक्ष जांच अधिकारी (अनुसंधानक) बनी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में PG डॉक्टरों की बल्ले-बल्ले! अब हर महीने मिलेंगे ₹1.12 लाख, सरकार का बड़ा तोहफा

जिम संचालक शराफत हुसैन फरार, रिश्तेदारों से पूछताछ जारी

मामला दर्ज होने के बाद से ही जिम संचालक शराफत हुसैन फरार चल रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर तक लोगों ने उसे जिम के पास देखा था। फरार होने से पहले शराफत हुसैन ने मीडियाकर्मियों से कहा था कि युवती उसे परेशान कर रही है। हालांकि, पुलिस अब उसके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि उसके ठिकाने का पता चल सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गंगा-कोसी का रौद्र रूप! नवगछिया में 30 फीट बांध टूटा, 20 हजार लोग सहमे, अब क्या होगा?

गिरफ्तारी के लिए तेज हुई पुलिस की छापेमारी

महिला थाना पुलिस शराफत हुसैन की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि एक प्रतिष्ठित जिम संचालक पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गंगा-कोसी का रौद्र रूप! नवगछिया में 30 फीट बांध टूटा, 20 हजार लोग सहमे, अब क्या होगा?

Bihar Flood: भागलपुर के नवगछिया में गंगा और कोसी के बढ़ते जलस्तर से कलबलिया बांध 30 फीट तक टूट गया है। इससे रंगरा प्रखंड के करीब 20 हजार लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।#BiharFlood,#NaugachiaNews,#KosiGangariver

भागलपुर में धार्मिक आस्था पर हमला! चैती भद्रकाली पूजा रोकी गई, भू-माफियाओं की दबंगई से मचा हड़कंप

Bhagalpur News: भागलपुर के सिकंदरपुर में चैती भद्रकाली महारानी की पुस्तैनी पूजा रोकने का आरोप लगा है। भू-माफियाओं पर झूठे मुकदमे की धमकी देने और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे#BhagalpurNews,#ChaitiBhadrakali,#BiharReligiousConflict

दरभंगा में रात को बड़ा एक्शन: सिविल ड्रेस में पुलिस ने धरौड़ा चौक पर दबोचा शराब से भरा ट्रक, मुजफ्फरपुर – समस्तीपुर के 2...

Bihar Liquor Seizure: बिहार के दरभंगा में बहेड़ा पुलिस ने धरौड़ा चौक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए असम नंबर के एक ट्रक से 1700 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान चालक और खलासी क#BiharLiquorBan,#DarbhangaPolice,#LiquorSeizure

बिहार MLC चुनाव 2026: RJD का पहला दांव! पटना, दरभंगा से उतारे ये दिग्गज, 2 सीटों पर अभी भी सस्पेंस | देखें पूरी लिस्ट

Bihar MLC Election: आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने 6 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पटना, दरभंगा, कोशी, सारण और तिरहुत क्षेत्रों से प्रमुख#BiharMLCElection,#RJD,#BiharPolitics