spot_img

Darbhanga Crime दरभंगा में जिम संचालक की गंदी बात – कहा मुझसे शारीरिक संबंध बनाओं ! युवती को भेजी अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी!

Darbhanga News: दरभंगा में फिटनेस-24 जिम के संचालक शराफत हुसैन पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अश्लील मैसेज भेजने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के साथ ही आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है, जिसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज हो गया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: प्रभास रंजन दरभंगा। दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने जिम संचालक के खिलाफ महिला थाने में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि जिम संचालक लगातार उसे अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया जा रहा था।

- Advertisement -

पुलिस को दिए आवेदन में युवती ने बताया कि जिम संचालक ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने बताया कि युवती के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

अश्लील वीडियो और मैसेज से परेशान

मिश्रा टोला की रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले छह महीने से सैदनगर विश्वकर्मा मंदिर के सामने स्थित ‘फिटनेस-24’ जिम में फिटनेस के लिए जा रही थी। शुरुआत के तीन महीने तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद जिम संचालक शराफत हुसैन ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रात को बड़ा एक्शन: सिविल ड्रेस में पुलिस ने धरौड़ा चौक पर दबोचा शराब से भरा ट्रक, मुजफ्फरपुर - समस्तीपुर के 2 ड्राइवर - खलासी गिरफ्तार

युवती के अनुसार, शराफत हुसैन उसे मोबाइल पर लगातार मैसेज और कॉल कर परेशान करता था। वह उस पर रेस्टोरेंट चलाने, मार्केटिंग करने और अकेले में मिलने का दबाव बनाने लगा।

आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि जिम संचालक शराफत हुसैन ने उससे कहा कि उसके पास उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हैं। यदि युवती उसकी बात नहीं मानती है, तो वह इन सभी को फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल कर देगा। इस धमकी के बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:  गंगा-कोसी का रौद्र रूप! नवगछिया में 30 फीट बांध टूटा, 20 हजार लोग सहमे, अब क्या होगा?

महिला थाना प्रभारी खुद कर रही हैं जांच

इस गंभीर मामले पर महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने पुष्टि की कि युवती के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, महिला थाना प्रभारी खुद इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की गहन तहकीकात की जा रही है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले मोदी-पुतिन की सीक्रेट मीटिंग: 45 मिनट में हुए 5 बड़े फैसले, भारत को मिलेगा सुखोई-57?

India Russia Relations: ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार और ऊर्जा समेत क#IndiaRussiaRelations,#PMModi,#VladimirPutin

दरभंगा की प्राचीन पांडुलिपियां अब होंगी डिजिटल! सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाएंगे DM Kaushal|पढ़िए -डिजिटाइजेशन मशीन इंस्टॉलेशन- मिथिला – शोध संस्थान और...

Darbhanga News: दरभंगा के DM कौशल कुमार ने मिथिला संस्कृत संस्थान का दौरा कर प्राचीन पांडुलिपियों के सुरक्षित डिजिटलीकरण का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन बालक छात्रावास और#DarbhangaNews,#ManuscriptDigitization,#BiharHeritage

Bhagalpur में नशा बेलगाम !घास-फूस की झोपड़ी में गांजा का भंडार – पहुंची पुलिस- 849 ग्राम गांजा, तस्कर गिरफ्तार

Bhagalpur Ganja: भागलपुर पुलिस ने शाहकुंड थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 849 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी झोपड़ी में छिपाकर गांजे का धंधा चला#BiharPolice,#BhagalpurCrime,#GanjaSmuggler

दरभंगा – मधुबनी – समस्तीपुर की शिक्षा व्यवस्था पर कमिश्नर हिमांशु राय का डंडा! जर्जर स्कूल होंगे चिह्नित, CCTV और सुविधाओं को मिलेगा...

Darbhanga Education Department: दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जर्जर और भूमिहीन विद्यालयों की पहचान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो#DarbhangaEducation,#BiharSchools,#HimanshuKumarRai