spot_img

Darbhanga Crime दरभंगा में नाबालिग से हैवानियत: पहले शादी का झांसा, फिर अगवा कर किया यौन शोषण, शिकायत पर मां को पीटा!

Darbhanga Crime News: कमतौल के मिल्की गांव के छोटू साह पर लगा 16 वर्षीय बच्ची को अगवा कर मोहम्मदपुर में दुष्कर्म करने का आरोप। शिकायत करने पर परिजनों ने पीड़िता की मां को पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। महिला थाना में पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार के दरभंगा में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पहले शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अगवा किया गया, फिर यौन शोषण किया गया। इतना ही नहीं, जब पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत की तो उन्हें जातिसूचक गालियां देकर मारपीट कर भगा दिया गया। इस गंभीर मामले में महिला थाना में पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कमतौल थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है। संजय साह का बेटा छोटू साह 17 अगस्त 2026 को एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मोहम्मदपुर स्थित अपने ननिहाल ले गया। वहां हथियार के बल पर नाबालिग के साथ यौन शोषण किया गया। पीड़िता 2 सितंबर 2026 को किसी तरह आरोपी के ननिहाल से भागकर अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 6 साल की लक्ष्मी पर मौत बनकर टूटा बिजली का तार, कुशेश्वरस्थान में विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

अपराधियों को बचाने की कोशिश, फिर दी जातिसूचक गालियां

नाबालिग की मां ने 3 सितंबर 2026 को आरोपी छोटू साह के पिता संजय साह, मां मंजू देवी और चाचा लालाबाबू साह से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत करने पर इन लोगों ने पीड़िता की मां को जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट कर वहां से भगा दिया। इस घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रात को बड़ा एक्शन: सिविल ड्रेस में पुलिस ने धरौड़ा चौक पर दबोचा शराब से भरा ट्रक, मुजफ्फरपुर - समस्तीपुर के 2 ड्राइवर - खलासी गिरफ्तार

Darbhanga Crime News: पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाबालिग बच्ची की मां द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही है।

महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने कहा, “नाबालिक बच्ची की मां के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले को लेकर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द हीं सभी लोग पुलिस की गिरफ्त में होगा।”

पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर समाज में नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले मोदी-पुतिन की सीक्रेट मीटिंग: 45 मिनट में हुए 5 बड़े फैसले, भारत को मिलेगा सुखोई-57?

India Russia Relations: ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार और ऊर्जा समेत क#IndiaRussiaRelations,#PMModi,#VladimirPutin

दरभंगा की प्राचीन पांडुलिपियां अब होंगी डिजिटल! सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाएंगे DM Kaushal|पढ़िए -डिजिटाइजेशन मशीन इंस्टॉलेशन- मिथिला – शोध संस्थान और...

Darbhanga News: दरभंगा के DM कौशल कुमार ने मिथिला संस्कृत संस्थान का दौरा कर प्राचीन पांडुलिपियों के सुरक्षित डिजिटलीकरण का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन बालक छात्रावास और#DarbhangaNews,#ManuscriptDigitization,#BiharHeritage

Bhagalpur में नशा बेलगाम !घास-फूस की झोपड़ी में गांजा का भंडार – पहुंची पुलिस- 849 ग्राम गांजा, तस्कर गिरफ्तार

Bhagalpur Ganja: भागलपुर पुलिस ने शाहकुंड थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 849 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी झोपड़ी में छिपाकर गांजे का धंधा चला#BiharPolice,#BhagalpurCrime,#GanjaSmuggler

दरभंगा – मधुबनी – समस्तीपुर की शिक्षा व्यवस्था पर कमिश्नर हिमांशु राय का डंडा! जर्जर स्कूल होंगे चिह्नित, CCTV और सुविधाओं को मिलेगा...

Darbhanga Education Department: दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जर्जर और भूमिहीन विद्यालयों की पहचान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो#DarbhangaEducation,#BiharSchools,#HimanshuKumarRai