Darbhanga News | Benipur News | Restoring the Youth 2024 Campaign | बेनीपुर उपकारा पहुंचे रंजन देव मंडल, कहा- उम्र ना छुपाएं…बच्चे देश के भविष्य हैं…किस उम्र में अपराध हुआ…बताएं…
Darbhanga News | Benipur News | Restoring the Youth 2024 Campaign | सचिव रंजन देव मंडल ने आज आज उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण किया
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव मंडल कारा में चल रहे “रिस्टोरिंग द यूथ 2024” अभियान का जायजा ले रहे हैं। इसी के तहत, उन्होंने आज उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण किया।
Darbhanga News | Benipur News | Restoring the Youth 2024 Campaign | सभी बंदियों से बारी-बारी से उनके उम्र के बावत जानकारी ली
इससे पहले, अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने दरभंगा मंडलकारा के तरुण वार्ड के सभी बंदियों से बारी-बारी से उनके उम्र के बावत जानकारी ली थी। आज रिस्टोरिंग द यूथ 2024 अभियान को आगे बढ़ाते हुए कार्यों की प्रगति से अवगत होने के लिए उन्होंने उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण किया।
Darbhanga News | Benipur News | Restoring the Youth 2024 Campaign | आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम थी तो वह मामला जुवेनाइल जस्टिस
इस दौरान भी उन्होंने उपकारा में संसिमित तरुण काराधीन बंदियों से घटना के समय उनके उम्र के बारे में जानकारी ली। साथ ही, कहा कि काराधीन व्यक्ति पर जिस आपराधिक घटना का आरोप है यदि उस घटना के घटित होने के समय आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम थी तो वह मामला जुवेनाइल जस्टिस का होगा। ऐसे जुवेनाइल आरोपी को जेल में नहीं रखा जा सकता है।
Darbhanga News | Benipur News | Restoring the Youth 2024 Campaign | न्याय प्रणाली में भी उनके हितों की रक्षा का प्रावधान
उन्होंने काराधीन बंदियों से कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। इस कारण हमारे संविधान के साथ-साथ न्याय प्रणाली में भी उनके हितों की रक्षा का प्रावधान किया गया है। जुवेनाइल आरोपी को न तो पुलिस कस्टडी में रखा जा सकता है और न हीं जेल में। इसलिए अपने उम्र को छुपाये नहीं बल्कि सही जानकारी दें। मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रकाश स्वरूप, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल पिंकू कुमार यादव व अंकुर प्रिया, जेलर भजन दास आदि मौजूद थे।







