spot_img

Darbhanga Public School के छात्र Akshay Anand ने KBC Junior में जीता 7.3 लाख

प्रसारित एपिसोड में अमिताभ बच्चन भी अक्षय की हाजिर जवाबी से प्रभावित दिखे और अक्षय के चुटकुलों पर जम कर हंसे। पढ़िए अक्षय के पिता घनश्याम कुमार झा और दरभंगा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. मदन कुमार मिश्रा ने क्या कहा, आखिर मां की अचानक मृत्यु ने कैसे अक्षय को किया विचलित...

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा के लिए बड़ी उपलब्धि है। 20 नवंबर को टेलीकास्ट हुए कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में दरभंगा के अक्षय आनंद ने 7 लाख 30 हजार की इनामी राशि जीती। इनमें से 6 लाख 40 हजार की राशि सामान्य राउंड से जबकि 90 हज़ार की राशि रैपिड फायर सवालों का जवाब (Darbhanga Public School student Akshay Anand wins 7.3 lakhs in KBC Junior) देकर जीती गई।

- Advertisement -

असिस्टेंट प्रोफेसर घनश्याम कुमार झा एवं बैंक कर्मचारी स्व. आरती झा का पुत्र अक्षय आनंद दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

के॰बी॰सी॰ जूनियर में 7 करोड़ के इनामी राशि के लिए खेलते हुए अक्षय ने बिग बी के पहले 10 प्रश्नों का सही उत्तर बेहद आत्मविश्वास के साथ दिया । 11वें सवाल के लिए अक्षय के तीनों लाइफ लाइन इस्तेमाल हो गए लेकिन आखिर में सही जवाब देकर अक्षय ने ₹6 लाख 40 हजार जीत लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime|दरभंगा में खौफनाक वारदात: 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, दिल्ली ले जाने की थी तैयारी! | SSP जगुनाथ रेड्डी का पढ़िए - त्वरित एक्शन

जब अक्षय 7 करोड़ से महज़ 5 कदम दूर था। तब 12वें सवाल में अक्षय को दो विकल्पों के बीच मन में संशय हुआ और उसने रिस्क लेने की जगह गेम को जीती इनामी राशि के साथ छोड़ना बेहतर समझा।

प्रसारित एपिसोड में अमिताभ बच्चन भी अक्षय की हाजिर जवाबी से प्रभावित दिखे और अक्षय के चुटकुलों पर जम कर हंसे। अक्षय के पिता घनश्याम कुमार झा ने बताया कि बचपन से ही अक्षय की सिलेबस के साथ-साथ अतिरिक्त किताबों एवं जानकारियों में भी गहन रुचि रही है, जिसने उसका सामान्य ज्ञान का आधार बहुत मजबूत कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  गंभीर चोट के बाद Darbhanga के लाल ने पलटा खेल! डेकाथलॉन में जीता सिल्वर| पढ़िए कैसे -सूर्य प्रकाश राय बना ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स का चैंपियन

दरभंगा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. मदन कुमार मिश्रा ने अक्षय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल विद्यालय बल्कि पूरे दरभंगा के लिए एक गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है।

जानकारी के अनुसार, अक्षय की मां स्व. आरती झा भी 4 साल पहले कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंच चुकी थी। अक्षय टेलीफोन राउंड के माध्यम से कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंचने के लिए अपनी मां से मार्गदर्शन ले रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका केबीसी जूनियर में चयन होने और एपिसोड शूट के बीच में ही उनकी मां का देहांत हो गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा पुलिस को ADG सुधांशु कुमार का अल्टीमेटम: अब नहीं चलेगा अपराध, ट्रैफिक में भी दिखेगा सुधार!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Law and Order बिहार में बड़ा एक्शन! 36 IPS अधिकारी अब सीधे 40 जिलों की कमान संभालेंगे, क्या बदलेंगे हालात?

Bihar Law and Order: बिहार में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। 36 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को 40 जिलों का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो सीधे जमीनी #BiharLawAndOrder,#BiharPolice,#IPSOfficers

भागलपुर में पुलिस कस्टडी से आर्म्स एक्ट का अपराधगर्द सिपाही समेत नदी में कूदकर फरार!

Bihar Police: भागलपुर में पुलिस कस्टडी से आर्म्स एक्ट का आरोपी संतोष यादव एक सिपाही के साथ चंदन नदी में कूदकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस लापरवाही की जांच शुरू हो गई है #BiharPolice,#BhagalpurCrime,#PoliceNegligence

Muzaffarpur Crime 8 महीने तक बच्चियों से गंदी- अश्लील हरकतें, मुजफ्फरपुर के शिक्षक-हेडमास्टर सस्पेंड! मचा हड़कंप जब परिजन पहुंचे थाने!

Muzaffarpur Teacher Suspended: मुजफ्फरपुर के एक मिडिल स्कूल में शिक्षक रतन लाल सहनी ने आठ महीने तक मासूम छात्राओं से अश्लील हरकतें कीं। शिकायत के बाद भी नजरअंदाज करने वाली प्रधानाध्यापिका कला #MuzaffarpurNews,#BiharEducation,#TeacherSuspended

Bihar Bank Strike बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक, बिहार के लोगों पर क्या होगा असर? जानें जरूरी अपडेट

Bihar Bank Strike: बिहार में 28 से 30 सितंबर तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी. UFBU की मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह शामिल है. वित् #BiharBankStrike,#BankStrike,#UFBU