spot_img

दरभंगा की सड़क पर ‘मौत’ का तांडव…अवैध पार्किंग और हादसों की पुरानी कहानी ! सेना के जवान समेत 3 की मौत से उठे बड़े सवाल -लगाम कब लगेगी?

Bihar Road Accident: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में धबौलिया पुल पर खड़ी ट्रक से बुलेट की टक्कर में भारतीय सेना के जवान अखिलेश आनंद सहित तीन युवकों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस हादसे ने प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Road Accident: बिहार के दरभंगा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की घोर लापरवाही एक बार फिर तीन परिवारों के लिए आजीवन दर्द बन गई है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी में धबौलिया पुल पर शनिवार रात खड़ी एक ट्रक से बुलेट की भीषण टक्कर में भारतीय सेना के जवान अखिलेश आनंद, पंकज राय और बादल कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना ने तीन गांवों को मातम में डुबो दिया है। एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने के बाद स्थानीय लोग प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि आखिर सड़क पर अवैध पार्किंग पर लगाम कब लगेगी?

- Advertisement -

अवैध पार्किंग: हादसों की एक पुरानी कहानी

धबौलिया पुल पर हुआ यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही प्रशासनिक अनदेखी का परिणाम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसएच-56 पर धबौलिया पुल सहित कई स्थानों पर भारी वाहनों को घंटों और कई बार पूरी रात सड़क पर ही खड़ा कर दिया जाता है। इससे सड़क संकरी हो जाती है और राहगीरों को हर पल हादसे का खतरा बना रहता है। परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है। परिणामस्वरूप, सड़क पर खड़ी ये गाड़ियां ‘मौत’ बनकर लोगों की जान ले रही हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन प्रमुख आविष्कार- छात्रों का कमाल! CM Samrat हुए फैन, बोले- 'इन्हें स्टार्टअप बनाओ'

दरभंगा की सड़क पर 'मौत' का तांडव...अवैध पार्किंग और हादसों की पुरानी कहानी ! सेना के जवान समेत 3 की मौत से उठे बड़े सवाल -लगाम कब लगेगी?

- Advertisement -

प्रशासन की अनदेखी और पंचायत समिति की चेतावनी

ग्रामीण बताते हैं कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष भी कुशेश्वरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सामने सड़क पर चल रहे एक ट्रक ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद भी लोगों ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन मामला कुछ दिनों में ही ठंडे बस्ते में चला गया।

16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

पंचायत समिति की बैठक में भी कई जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और सड़क पर निर्माण सामग्री रखे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी और कार्रवाई की मांग की थी।

हालांकि, धरातल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी लापरवाही का नतीजा है कि शनिवार रात धबौलिया पुल पर खड़ी ट्रक से टकराकर भारतीय सेना के जवान अखिलेश आनंद, पंकज राय और बादल कुमार यादव की जान चली गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में जुड़ा नया चैप्टर, बड़ी खबर! हनुमाननगर में खुला Model School अब शहरों जैसी पढ़ाई, CM सम्राट का ऐतिहासिक फैसला |कोलहंटा पटोरी में ऑनलाइन उद्घाटन

अब भी नहीं जागा प्रशासन तो और कितनी जानें जाएंगी?

इस हादसे के बाद एक घर में बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी धरी रह गई, दूसरे घर में छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, और तीसरे घर में मां की आँखों के सामने जवान बेटे की अर्थी उठ गई। रविवार को तीनों गांवों में चूल्हे नहीं जले, हर ओर सिर्फ चीख-पुकार और गम का माहौल था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर पहले ही सख्ती की गई होती, तो शायद आज तीन परिवार तबाह नहीं होते।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में अब सड़क दुर्घटना से नहीं जाएगी जान! 75 ग्रामीण डॉक्टरों को मिली जीवन बचाने की वैज्ञानिक तकनीकी टिप्स | जानिए -डॉ. गौड़ी शंकर झा ने क्या कहा!

पूरे क्षेत्र के लोग अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि धबौलिया पुल और एसएच-56 पर सड़क पर खड़े होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ तत्काल सख्त अभियान चलाया जाए। अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, नियमित निगरानी की व्यवस्था हो और दोषी वाहन चालकों एवं मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का सवाल है कि आखिर हर बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन क्यों जागता है? कितनी और जानें जाने के बाद Bihar Road Accident को रोकने के लिए सड़क पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

India England ODI : लॉर्ड्स में वनडे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा ! क्या शुभमन गिल तोड़ेंगे 22 साल पुराना...

India England ODI: लॉर्ड्स में खेले जा रहे निर्णायक वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 388 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। बेन डकेट के शतक के बाद अब भारत को 22 साल पुराना लॉर्ड्स का स#IndiaEngland,#CricketNews,#LordsODI

Sitamarhi Cyber Fraud इंस्टाग्राम पर एक क्लिक ने उड़ा दिए 18.43 लाख! सीतामढ़ी में शेयर मार्केट फ्रॉड का नया शिकार | पढ़िए – पुपरी...

Sitamarhi Cyber Fraud: बिहार के सीतामढ़ी में इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट के नाम पर एक युवक से 18.43 लाख रुपये की ठगी हुई। जालसाजों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वीडियो का भी इस्त#SitamarhiCyberFraud,#OnlineScam,#BiharPolice

बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर! अब गांव-गांव मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, सरकार का बड़ा फैसला | लगेंगे पंचायत भवनों में वर्षा...

Bihar Weather Monitoring: बिहार में 2702 पंचायत भवनों में स्वचालित वर्षा मापक यंत्र लगेंगे। पंचायती राज विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिससे किसानों को रियल टाइम मौसम डेटा मिलेगा।#BiharWeather,#RainGauge,#FarmersBenefit

बिहार में EV पर बंपर खुशखबरी! इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर उपभोक्ताओं को मिलेंगी सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें अप्लाई, सीधा खाते में आएगा पैसा

Bihar EV Subsidy: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर अब सब्सिडी मिलेगी। सम्राट सरकार ने 'बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति 2026' को मंजूरी दी है। जानें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया#BiharEVScheme,#ElectricVehiclesBihar,#SamratSarkar