spot_img

Darbhanga traffic jam: वन-वे लागू, फिर भी जाम से बेहाल दरभंगा, जानिए क्यों फेल हो रहा सिस्टम

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga traffic jam: शहर की सड़कें मानो रबर की तरह खिंच गई हैं और गाड़ियां चींटियों की तरह रेंग रही हैं। यह नज़ारा है दरभंगा का, जहां ट्रैफिक जाम की समस्या नासूर बन चुकी है और प्रशासन के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शहर को जाम के जंजाल से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े तामझाम के साथ वन-वे व्यवस्था लागू की, लेकिन यह व्यवस्था कुछ चौराहों पर सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है।

- Advertisement -

टावर चौक और नाका नंबर 6 जैसे कुछ स्थानों पर तो पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखते हैं, लेकिन वहां भी अगर कोई बाइक सवार मजबूरी का हवाला देता है तो उसे नियम तोड़कर जाने की इजाजत आसानी से मिल जाती है। इससे सवाल उठता है कि क्या यह नियम सिर्फ कुछ खास लोगों या वाहनों के लिए बनाया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। दूसरी तरफ, लोहिया चौक जैसे व्यस्त इलाके में ट्रैफिक सिपाही अपनी ड्यूटी छोड़कर गपशप में व्यस्त रहते हैं, और दारू भट्टी चौक की ओर से आने वाले बाइक सवार बिना किसी रोक-टोक के नियम तोड़ते हुए निकल जाते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

Darbhanga traffic jam: क्या सिर्फ बाइक वालों के लिए है वन-वे नियम?

प्रशासन की इस आधे-अधूरे प्रयास का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। शहर में अतिक्रमण की समस्या भी जस की तस बनी हुई है। नगर निगम की टीम कभी-कभार अभियान चलाकर फुटपाथी दुकानदारों का चालान तो काट देती है, लेकिन दुकानदार फिर से अपनी जगह पर काबिज हो जाते हैं। इसी का नतीजा है कि सोमवार को दिनभर शहर की सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं। स्वीट होम चौक पर तो एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की गैरमौजूदगी ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया, जिससे वहां लगातार जाम लगा रहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

लहेरियासराय गुदरी बाजार की कहानी भी कुछ अलग नहीं है। यहां से फुटपाथी दुकानदारों को हटाया तो गया था, लेकिन वे दोबारा सड़क पर जम गए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इतना ही नहीं, जो स्थायी दुकानदार हैं, वे भी अपनी दुकान का सामान सड़क पर फैलाकर जाम को खुला न्योता दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

अतिक्रमण और ट्रैफिक पुलिस की सुस्ती बनी बड़ी वजह

इस पूरी व्यवस्था में सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों को हो रही है, जबकि बड़े वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बेंता चौक से कर्पूरी चौक की ओर जाने वाले ऑटो चालक सरेआम नियम तोड़कर सवारियां भरते देखे जा सकते हैं, जिसे देखकर आम लोग यही कहते हैं कि ऐसे आधे-अधूरे नियम को लागू करने का क्या फायदा। प्रशासन की यह नाकामी शहरवासियों के लिए रोज की मुसीबत बन गई है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: जैमर-CCTV से होगी निगरानी, नकल की तो सीधे जेल!

Bihar Police Exam: दरभंगा में बिहार पुलिस दूरसंचार सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 28 जून को 24 केंद्रों पर होगी। कदाचार रोकने के लिए जैमर, CCTV, बायोमेट्रिक और सख्त जांच के इंतजाम#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#ExamFairness

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका! रिकॉर्ड गिरावट के बाद जानें आज के ताजा भाव

Patna Gold Silver Price: राजधानी पटना में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 5,097 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 15,432 रुपये प्रति किलोग्राम#PatnaGoldSilver,#GoldPriceBihar,#SilverRateToday

बड़ी खबर! जुलाई में 7 महा कल्याणक पर्व, जैन समाज मनाएगा ऐतिहासिक उत्सव, जानें पूरी लिस्ट

Jain Kalyanak Parv: जुलाई 2026 में जैन समाज 7 प्रमुख कल्याणक पर्व मनाएगा। भगवान आदिनाथ, महावीर स्वामी सहित कई तीर्थंकरों के उत्सवों पर देशभर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक#JainKalyanakParv,#JainTemples,#BiharJainNews

मोबाइल चोरी का इल्जाम, फिर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला! हाजीपुर की खौफनाक वारदात

Hajipur Mob Lynching: हाजीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में 31 वर्षीय संतोष पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुहर्रम जुलूस देखने गए संतोष का शव शनिवार सुबह मिला। परिवार पर दुखों का#HajipurCrime,#BiharMobLynching,#VaishaliNews