spot_img

Darbhanga News: 11 वर्षों से शिक्षा का अग्रदूत, छात्रों को नई दिशा दे रहा बिरौल का गुरुकुल क्लासेस

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News: 11 वर्षों से शिक्षा का अग्रदूत, छात्रों को नई दिशा दे रहा बिरौल का गुरुकुल क्लासेस। (Darbhanga’s Gurukul classes are giving good education to children)| जहां बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रों को पुरस्कार के तौर पर साइकिल देकर गुरुकुल क्लासेज समाज में तरक्की का एक नया पैगाम दे रहा है। शिक्षित समाज के निर्माण में आज बिरौल का अगुवा बना गुरुकुल क्लासेस, बच्चों की मेधा शक्ति को तराश भी रहा, उन्हें हुनरमंद कैसे बनना है, इसके लिए उनका समग्र विकास, उन्नत शिक्षित माहौल भी दे रहा।

- Advertisement -

आज मेधा शक्ति का सर्वोत्तम मंच है गुरुकुल क्लासेस

जहां, धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह इसकी बानगी है। यही वजह है, गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत करता गुरुकुल क्लासेस। अपनी मेधा सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखते अपने समाज, बिरौल समेत आसपास के इलाकों और सुदूर गांवों के बच्चों के लिए आज मेधा शक्ति का सर्वोत्तम मंच बना हुआ है। समाज के बच्चों को शिक्षा की अद्भुत श्रेणी प्रदान कर रहा है।

- Advertisement -

बच्चों को नई दिशा देने को संकल्पित है गुरुकुल क्लासेस

यही वजह है, जब शिक्षक दिवस समारोह में बतौर विशिष्ट मुख्य अतिथि एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी पहुंचे तो उन्होंने कहा, माता-पिता के बाद गुरु ही होते हैं। बच्चों की जिंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए संकल्पित। इसका प्रमाण कहीं और नहीं गुरूकुल क्लासेस दे रहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Minor Girl Kidnap: दरभंगा में शौच गई नाबालिग लड़की अचानक हुई लापता! पिता के आरोपों से सनसनी... क्या है अगवा होने की असल वारदात, बड़ी मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस तहकीकात!

सुपौल बाजार डुमरी रोड में अवस्थित है गुरुकुल क्लासेस

सुपौल बाजार डुमरी रोड स्थित गुरुकुल क्लासेस के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस समारोह के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर, केक काटकर किया गया।

ग्यारह वर्षों से सुदूर देहाती क्षेत्र में शिक्षा की लौ का समर्पण भाव गुरुकुल क्लासेस की बड़ी उपलब्धि

मुख्य अतिथि बिरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया, जीवन में अच्छे शिक्षक का मिलना एक वरदान स्वरुप होता है। उन्होंने कहा, ग्यारह वर्षों से सुदूर देहाती क्षेत्र में जिस साफ नियति और समर्पण से यह संस्था गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षित कर शिक्षा का चिराग जला रहे हैं। इसके लिये निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं।

एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने कहा

एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने कहा, समाज की दशा और दिशा को बदलने में सबसे बड़ा रोल एक शिक्षक का ही होता है। मैं हमेशा अपने प्रशासनिक कार्यो के अलावे गरीब एवं मेधावी छात्रों को लक्ष्य तक पहुचाने में सहयोग करता रहा हूं। यहां से ट्रांसफर के बाद भी आप गरीब परिवार के बच्चों को जीवन में आई किसी प्रकार की परेशानी को आपके गुरु के माध्यम से दूर करने का प्रयास करूंगा।

अवर निबंधन पदाधिकारी डॉ. भास्कर ज्योति ने कहा

वहीं, छात्राओं को शिक्षित बनकर आत्मनिर्भर बनने पर विशेष जोर दिये। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अवर निबंधन पदाधिकारी डॉ. भास्कर ज्योति ने गुरुकुल परंपरा और गुरु के महत्व पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा,विष्णु और महेश के समान दर्जा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Kisan News: जाले में किसानों ने जाना, 'मिट्टी परीक्षण- उर्वरकों के सही इस्तेमाल के गुर', मिला -डिब्लर, नैपसैक स्प्रेयर, धान बीज और मशरूम बैग

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने सभी शिक्षकों, शिक्षाविदों एवम छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की निश्चित रूप से गुरुकुल संस्थान के बच्चे पढ़ाई, खेल, कला हर विधा में आज जिलास्तर ही नहीं राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरी शुभकामनाएं संस्थान के साथ हैं।

दसवीं के टॉपर आशुतोष कुमार को मिला रेंजर साइकिल

मौके पर दसवीं के टॉपर आशुतोष कुमार जिन्होंने 458 मार्क्स लाकर समाज को रोशन किया है, को रेंजर साइकिल से पुरस्कृत किया गया। नीट-2024 में सफल सुपौल बाजार निवासी राहुल कुमार महतो को मुख्य अतिथि डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने डॉक्टर पोशाक एप्रन, स्टेथोस्कोप, मैडल और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। 2019 इंटर बैच के छात्र राहुल का चयन एमबीबीएस कोर्स के लिये जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अफसर बन ठगों ने बुजुर्ग को लूटा, जानिए पूरा मामला

 माधव राय और रचना झा की सांस्कृतिक सम्मोहन ने मनमोहा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिलांचल के सुप्रसिद्ध गायक  माधव राय और रचना झा की ओर से एक से बढ़कर एक गुरु वंदन और मैथिली गीत प्रस्तुत किए गए। इसे सुनकर सभी छात्र-छात्राएं मंत्रमुग्ध हुए। मौके पर 10वीं और 12वीं के सभी 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को मोमेंटो और मेडल से पुरस्कृत किया गया।

शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह,संस्था के फाउंडर नटवर चौधरी, शिक्षक केशव चौधरी का संबोधन, शिक्षाविद का सम्मान

सेवानिवृत शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने शिक्षा के प्रति संस्था की सेवा भाव और समर्पण के लिये साधुवाद दिये। संस्था के फाउंडर नटवर चौधरी ने सभी अतिथियों, शिक्षाविदों को पाग, चादर, बुके और मोमेंटो से सम्मानित किया। मंच संचालन शिक्षक केशव चौधरी कर रहे थे। मौके पर दर्जनों शिक्षाविदों के साथ-साथ संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Khan Sir News: खान सर की गिरफ्तारी तय? फायरिंग केस में मशहूर शिक्षक पर मंडराया संकट! Viral Video और गार्ड्स के कबूलनामे ने...

पटना में मशहूर शिक्षक खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में गंभीर एफआईआर दर्ज की गई है। एक वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है, ज#PatnaNews,#KhanSir,#BiharPolice

Bihar Education News: बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा अभियान: 10,000+ पुराने मुकदमे होंगे खत्म, मिलेगी राहत!

बिहार के शिक्षा विभाग ने 10,145 लंबित मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का अभियान चलाया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने 10 साल से पुराने मामलों को 15#BiharEducation,#MithileshTiwari,#PendingCases

Bhagalpur Bridge News: विक्रमशिला सेतु पर फंसे हजारों लोगों को मिली राहत, रविवार से नया बैली ब्रिज शुरू!

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के समानांतर बना नया बैली ब्रिज रविवार सुबह से वाहनों के लिए खुल जाएगा। इससे विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी। केव#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BaileyBridge

Patna Crime News: AIIMS पटना में कुकर्म! महिला कर्मी और बेटी से छेड़छाड़, अधिकारी को पुलिस ने दबोचा, पढ़िए

पटना एम्स में महिला कर्मी और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आंतरिक जांच में आरोप सही पाए गए।#PatnaCrime,#AIIMSPatna,#POCSOAct