दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। नगर थाना क्षेत्र के वाटरवेज बांध किनारे आम के पेड़ से लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार और नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह के साथ पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर (Dead body found hanging from the tree…suicide or murder, investigation is going on) रही है।
इधर, पुलिस ने घटना स्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाई है। इस घटना से पुलिस पसोपेश में है कि आत्महत्या है या हत्या। इस बात को लेकर पुलिस पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष एच एन सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान हो गई है।

उन्होंने कहा कि मृतक बहादुर थाना क्षेत्र के तारलाही गांव निवासी जगर्दन भगत का पुत्र रामसेवक भगत है। उन्होंने कहा कि नगर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर मुहल्ले में वह किराए के मकान में रह रहा था।
उन्होंने कहा कि सुबह में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि पेड़ से एक शव लटका हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस जब वहां पहुंची तो पेड़ से लटका हुई लाश को नीचे उतारा और तहकीकात तेज की। उन्होंने कहा कि लाश को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या।

















