spot_img

हायाघाट विधानसभा चुनाव: DM कौशल कुमार ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर जोर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर दरभंगा जिले के 84-हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर का निर्माण आईटीआई रामनगर, जमशेद जी भवन में किया गया है।

- Advertisement -

आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने इस डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Advertisement -

Darbhanga DM Kaushal Kumar ने दिए सख्त निर्देश — समय पर पूरा हो स्ट्रॉन्ग रूम निर्माण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) की सुरक्षा और भंडारण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवोदय के शिक्षक Madhubani के नवीन तिवारी को अमेरिका यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल ने किया मानद डॉक्टरेट से सम्मानित, जानिए शैक्षिक जागरूकता और सामाजिक निर्माण में नवीन की भूमिका!

उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि बज्रगृह (Strong Room) का निर्माण समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

मरम्मत और सफाई पर भी दिया जोर

डीएम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि खिड़कियों की मरम्मत एवं दुरुस्तीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करें।

साथ ही, आईटीआई प्राचार्य राजकुमार ठाकुर को परिसर की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया, ताकि डिस्पैच सेंटर पर आने वाले कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी हायाघाट सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...