spot_img

दरभंगा में धराया कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अंतर जिला ठग गिरोह का सदस्य

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। कृषि विभाग के विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने मुकेश कुमार नामक लड़के को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

नौकरी देने के बाद टैक्निकल ट्रैनिंग का झांसा देकर दर्जनों लोगों से 75-75 हजार रुपए ठगी कर लिया था। वह जहानाबाद जिला के सकुराबाद थाना अन्तर्गत सिकंदरपुर निवासी रामजनम दास का पुत्र है।

- Advertisement -

इसके खिलाफ पटना पुनपुन के रहने वाले धनंजय कुमार ने ठगी का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में सुपौल का रहने वाला खुद को बताकर ठगी करने वाले संतोष कुमार को भी आरोपी किया गया है। लेकिन उसका सटीक पता पुलिस को नहीं मिला है। मगर उसके मोबाइल फोन नंबर के आधार पर उसे भी नामजद किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

इस मामले में बताया गया है कि सदर थाना अन्तर्गत रानीपुर में ट्रैनिंग कोचिंग में टेक्निकल प्रशिक्षण दिया करता था। मगर वह भी सभी बंद कर फरार है। इसकी पुष्टि करते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि मामला दर्ज कर एक आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। संतोष की तलाश की जा रही है। साथ ही सत्यपापन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वेतन 27 लाख, खाते में 2.5 करोड़!कैसे हुआ Bihar DPO Corruption का पर्दाफाश? अब परिवार पर भी गिरेगी गाज!

Bihar DPO Corruption: सारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार हरिजन के खिलाफ उप विकास आयुक्त की जांच में आय से 10 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। 32 महीने के वेतन 27.5 लाख के#BiharDPO,#SaranNews,#Corruption

बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब रजिस्ट्री के लिए ये 3 नियम जानना बेहद जरूरी!

Bihar Land Registration: बिहार सरकार ने भूमि निबंधन प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब जमीन के न्यूनतम सरकारी मूल्य (सर्किल रेट) संशोधित हो गए हैं और ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया#BiharLandRegistration,#BiharCircleRate,#PropertyRulesBihar

सीवान में दोस्त को यज्ञ के बहाने बुलाकर मारी थी गोली! मुख्य आरोपी दबोचा, जानें पूरा मामला

Siwan Crime News: सीवान में 25 जून को दोस्त को यज्ञ देखने के बहाने बुलाकर गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी#SiwanCrime,#BiharPolice,#AccusedArrested

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation