spot_img

दरभंगा के केवटी में चल रही थी विदेशी शराब पार्टी, मकान को चारों तरफ से 4 थानों की पुलिस ने घेरा, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

spot_img
- Advertisement -

बिहार में शराब बंदी और पुलिस का संबंध ठीक वैसे ही है, जैसे पानी और मगरमच्छ। कारण, नीतीश सरकार की तल्खी और विपक्ष की हुड़की के बीच जब से केके पाठक को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है पूरे बिहार की पुलिस शराब की खोज और कारोबारी को दबोचने में लगे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यही वजह है, विपक्ष खासकर राजद और शिवानंद तिवारी अपराधियों को छोड़ यानी पुलिस की मुख्य भूमिका को छोड़ शराब की खोज में लगने पर बड़ा सवाल उठाया है। मगर, आदेश है कि मानना ही है।

- Advertisement -

इसी कड़ी में शराब माफिया पर नकेल और पंचायत चुनाव के इस बिहारी मौसम एक खबर दरभंगा के केवटी से आ रही है जो चौंकाती है। केवटी थाना क्षेत्र के करहटिया गांव में एक मकान में पुलिस ने शराब पार्टी कर रहे बारह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर सनसनी फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मकान से विदेशी शराब की दो खाली बोतल, कुछ प्लास्टिक के ग्लास, सोलह मोबाइल फोन, एक कार और दो बाइक जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार की देर रात केवटी थाना क्षेत्र के करहटिया गांव में पुलिस ने शराब पार्टी कर रहे बारह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पार्टी के दौरान घटनास्थल से शराब की दो खाली बोतलें, कुछ प्लास्टिक के ग्लास, 16 मोबाइल फोन, एक कार और दो बाइक जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी सदर एसडीपीओ बिरजू पासवान ने बताया, पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि करहटिया गांव में शराब पार्टी चल रही है। इसके बाद सदर, विश्वविद्यालय, मब्बी और केवटी थानों की पुलिस का एक संयुक्त ऑपरेशन दल बनाया गया। चारों थानों की पुलिस ने गांव में पहुंचकर उस मकान को घेर लिया जिसमें शराब पार्टी चल रही थी।

यह भी पढ़िए :Big News: Corona Blast In Patna : पटना में कोरोना ब्लॉस्ट, एक ही परिवार के छह लोगों के पॉजिटिव होने से मचा भूचाल,और कितनें होंगे संपर्कित, उसका कोई ट्रेस नहीं 

उन्होंने बताया कि शराब पीते हुए कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी एसडीपीओ ने कहा कि इन सभी की मेडिकल जांच कराई जाएगी और उसके बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा।

प्रभारी सदर एसडीपीओ बिरजू पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि केवटी थाना क्षेत्र के करहटिया गांव में मो. शम्से आलम के घर में शराब पार्टी चल रही है। इस सूचना के बाद चार थानों सदर, विश्वविद्यालय, मब्बी और केवटी थानों की पुलिस का एक संयुक्त ऑपरेशन दल बनाया गया।

चारों थानों की पुलिस ने गांव में पहुंचकर उस मकान को घेर लिया जहां शराब पार्टी चल रही थी। उन्होंने बताया कि शराब पीते हुए कुल बारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी एसडीपीओ ने कहा कि इन सभी की मेडिकल जांच कराई जाएगी। फिर जेल भेजा जाएगा।

जानकारी दें, शराब धंधेबाजों के खिलाफ सघन छापेमारी किए जाने से धंधेबाजों में हड़कंप मचा है। लगातार छापेमारी चल रही है। शनिवार को जिला समेत कई थानों की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेनीपुर, कमतौल, कोतवाली, नगर, बहेड़ा, कुशेश्वरस्थान, केवटी, हायाघाट समेत कई थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में शराब, बाइक, धंधेबाज समेत पकड़ाएं हैं। इसमें शराब से लदे एक ट्रक, पिकअप, दो बाइक, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं – ‘लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है’

पश्चिम बंगाल चुनाव: विधानसभा चुनाव 2026 की गहमागहमी के बीच भवानीपुर सीट पर सियासी...

Electric Vehicles: भारत में तेज़ी से बढ़ रही है इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड, जानिए सरकारी योजनाएं और चुनौतियां

Electric Vehicles: पेट्रोल-डीजल की महंगाई और पर्यावरण को बचाने की कवायद के बीच भारत...

Darbhanga News: केवटी चौक पर नशे में धुत 4 युवक गिरफ्तार, नशे में धुत युवक अब कोर्ट के सामने!

नशे में धुत युवक: बिहार के केवटी चौक पर एक बार फिर पुलिस ने...

Bihar News: बेटी की ससुराल आए पिता की संदिग्ध मौत, बक्सर के डुमरांव में नहर से मिला शव

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में एक दिल दहला देने वाली...