spot_img

Darbhanga के अलीनगर के हरियठ गांव में खुला पुस्तकालय, आर्थिक कमजोरी अब नहीं बनेगी बच्चों की पढ़ाई में बाधक

spot_img
- Advertisement -

अलीनगर, देशज टाइम्स्। पुस्तकालय खोलने और पुस्तकालय जाकर पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति आधुनिकता की दौर में बिल्कुल ही खत्म हो जा रही है। खासकर ग्रामीण इलाके पुस्तकालय से बिल्कुल ही दूर हो गए हैं।

- Advertisement -

पुस्तकालय लोगों को पढ़ने और सीखने की आदत विकसित करने के लिए आकर्षित करते हैं, यह बात लोग भूल चुके हैं। यह पढ़ने की उनकी प्यास को बढ़ाता है और ज्ञान का विस्तार करता है, यह बात भी पुरानी हो चली है।

- Advertisement -

विभिन्न विषयों पर किसी भी प्रकार के शोध के लिए पुस्तकालय भी आवश्यक है, इस प्रकार, पुस्तकालय अनुसंधान, सूचना, ज्ञान और पढ़ने की खुशी के लिए महत्वपूर्ण हैं, यह समझना और उसपर अमल करना शिक्षा से समाज को चमत्कृत करना यह शुरूआत हुई है अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के हरियठ गांव में।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

यहां पंचायत स्तर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद खुदा बख्श खां पुस्तकालय की शुरूआत एक ऐसी ही कवायद है जहां से ज्ञान की गंगा स्वत: निकलेगी।

शनिवार को इसका विधिवत उद्घाटन हुआ। इसका शुभारंभ बीडीओ परमानंद प्रसाद, मुखिया इम्तियाज आलम और प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। फीता काटकर लोगों ने यहां पुस्तकालय खोलने को महत्वपूर्ण बताया। मौके पर बड़ा ऐलान
राजद के जिला उपाध्यक्ष मो.राशिद की ओर से हुआ। उन्होंने कहा, आर्थिक रूप से कमजोर गांव के बच्चों को पढ़ाई में हर संभव आर्थिक सहायता करेंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने वाले युवक तथा शिक्षा प्रेमी भी इसका पूरा-पूरा फायदा उठाएं। कहा, पुस्तकालय का अवलोकन करने से पता चला कि यहां पुस्तकों का अच्छा चयन तथा संग्रह किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तकालय खोलना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसे पंचायतों में मुखिया धरातल पर उतार रहे हैं। पढ़ने- लिखने वाले बच्चे और युवक-युवतियां इसका भरपूर लाभ लें।

बीपीआरओ अभिषेक प्रभाकर ने कहा, समय को व्यर्थ में नहीं गंवाते हुए खेलकूद में कम से कम लगाकर पठन-पाठन में अधिक से अधिक लगाने का फायदा भी अधिक दिखेगा। इसलिए, पंचायत के हर एक पढ़ने लिखने तथा पढ़े-लिखे सदस्य पुस्तकालय से जुड़ जाएं।शिक्षा के साथ-साथ पुस्तकालय के महत्व पर विस्तार से प्रकाश देते हुए कहा कि पुस्तकालय में बहुत सी महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध हैं। इससे यहां के छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

कार्यक्रम को जन कल्याणकारी सह शिक्षा विकास मंच के सचिव एमए सारिम, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार यादव तथा मौलाना जियाउर रहमान कासमी ने भी संबोधित किया।

मंच संचालन मो.हेलाल नदवी कर रहे थे। मौके पर मुखिया सतीश चंद्र झा भोला,विप्लव कुमार चौधरी,मनेसुर रहमान,जन कल्याणकारी सह शिक्षा विकास मंच के उपाध्यक्ष विजय कुमार देव, कांग्रेस नेता लुत्फुर रहमान डाबर,पूर्व सरपंच कमरुद्दीन आजाद एवं भाकपा के वरिष्ठ नेता नबी हसन कारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! मनरेगा खत्म, अब 125 दिन काम की गारंटी, ₹1.51 लाख करोड़ का बंपर बजट

Viksit Bharat Rojgar Yojana: भारत सरकार ने 'विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' अधिनियम 2025 को 1 जुलाई 2026 से लागू करने की अधिसूचना जारी की है। यह मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामी#ViksitBharatRojgar,#GraminVikas,#EmploymentGuarantee

गज़ब! हैदराबाद में एक्सेंचर ने कर डाली ₹10,00,00,00,000 की डील, 10 लाख Sq Ft ऑफिस को लेकर क्या है पूरा मामला? जानिए खास बातें

Hyderabad Accenture: आईटी दिग्गज एक्सेंचर ने हैदराबाद में 10 लाख वर्गफुट से अधिक ऑफिस स्पेस 10 साल के लिए लीज पर लिया है। कंपनी इस डील के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा किराया देगी।#HyderabadNews,#AccentureIndia,#CommercialRealEstate

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur