spot_img

Darbhanga News: शादी के 2 महीने बाद…फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, पति बोला- ‘मैं तो काम पर था’

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: हाथों की मेहंदी का रंग अभी उतरा भी नहीं था कि एक नवविवाहिता की जिंदगी का सूरज हमेशा के लिए अस्त हो गया। दरभंगा में एक नवविवाहिता का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बहादुरपुर के श्रीपुर गांव स्थित अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 की है।

- Advertisement -

मृतका की पहचान 21 वर्षीय प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज दो महीने पहले राहुल कुमार से हुई थी। राहुल कमतौल के एक होटल में काम करता है। बुधवार शाम जब वह काम से घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उसकी पत्नी प्रियांशु पंखे से लटकी हुई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga News: पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

राहुल ने तुरंत इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अशोक पेपर मिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) भेज दिया है। पुलिस इस संदिग्ध मौत के हर पहलू पर गौर कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

इस संबंध में एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

परिजनों ने दहेज या विवाद से किया इनकार

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतका का मायका पूर्वी चंपारण जिले के बारह चकिया थाना क्षेत्र में है। परिजनों ने किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद या दहेज की मांग से साफ इनकार किया है। उनका कहना था कि यह एक अरेंज मैरिज थी और प्रियांशु अपने ससुराल में खुश थी।

मृतका के सास-ससुर का देहांत पहले ही हो चुका है। प्रियांशु दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी और उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दहलाने वाली खबर! JDU नेता के पिता की बेरहमी से हत्या, परिवार का एलान -गांव छोड़ देंगे!

Bihar Crime News: पटना में दिल्ली जदयू के प्रदेश महासचिव के पिता भूषण सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई। परिवार ने गांव के दबंगों पर जमीन विवाद और रंगदारी का आरोप लगाया है। इस घटना स#BiharCrimeNews,#PatnaMurder,#NalandaNews

बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण: सद्गुरु का पहला दौरा, जानें क्या बदलेगा!

Sadhguru Bihar: आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलेंगे और जनसंवाद कार्यक्रम में हजारों लोगों को संबोधित#SadhguruBihar,#IshaFoundation,#BiharNews

श्रावणी मेला 2026: कांवरियों की जान बचाने बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 129 डॉक्टर 24 घंटे रहेंगे तैनात!

Bihar Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला 2026 में लाखों कांवरियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 17 जिलों से 129 डॉक्टर तैनात किए गए हैं।#BiharNews,#ShravaniMela,#Kanwariya

खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट

Bihar Bus App: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 15 अगस्त को 'वेयर इज माय बस' ऐप लॉन्च कर रहा है। अब यात्री घर बैठे बस की लाइव लोकेशन, ऑनलाइन टिकट और किराया जान सकेंगे, जिससे बस स्टै#BiharBusApp,#BSRTC,#BiharNews