spot_img

Darbhanga में BPSC 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी पूरी, सीसीटीवी लग गए, घड़ी लग गई, केंद्र पर जैमर है, फ्रिसकिंग के लिए लगेगा पर्दा का घेरा भी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बीपीएससी 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर ब्रीफिंग की गई।

- Advertisement -

दरभंगा जिला के 23 परीक्षा केन्द्रों पर 30 सितंबर को अपराह्न 12:00 बजे से 2:00 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें लगभग 13 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षकों को पारदर्शी तरीके से कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित करवाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

उन्होंने सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को स-समय परीक्षा केंद्र पर पहुंचने,अभ्यर्थियों को ठीक से फ्रिसकिंग करने, महिला अभ्यर्थियों के फ्रिसकिंग के लिए पर्दा का घेरा बनवाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

उन्होंने कहा कि केन्द्राधीक्षकों को कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन करवाने में सबसे बड़ी भूमिका निहित है। उन्हें देखना होगा सभी कमरे में सीसीटीवी लग गया है, घड़ी लग गयी है, केंद्र पर जैमर कार्यरत है, साथ ही ससमय प्रश्न पत्र आयोग के निर्देशानुसार खोला जाए। वीक्षकों का आचरण उच्च कोटि का हो, दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए निर्देशानुसार श्रुति लेखक उपलब्ध हो।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

उन्होंने दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों को अभ्यर्थियों के मोबाइल स्विच ऑफ करवा कर जमा करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में भीड़ भार एकत्रित नहीं हो यह सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी समय से परीक्षा केंद्र पर 9:30 बजे तक पहुंच जाए,फ्रिसकिंग सही से हो, अभ्यर्थी जो सामान लेकर आते हैं, वो ठीक से रखा जाए और परीक्षा समाप्त होने के उपरांत प्रश्न पत्र चला जाए, तभी अपना स्थल छोड़ेंगे, इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र के आस-पास या केंद्र के भीतर भीड़ नहीं लगे, यह सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

बैठक में 01, 07 एवं 15 अक्टूबर को सिपाही भर्ती परीक्षा जो दोनों पालियों में आयोजित है, के सफल संचालन को लेकर भी कई निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभु कुमार आर्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी गौरव शंकर, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन, कंचन झा एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम की रात दरभंगा में कहर! वाहन ने रौंदा, 55 साल के ललन झा की मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा में मुहर्रम पर्व की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरिपुर निवासी 55 वर्षीय ललन झा की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मारी थी।#DarbhangaAccident,#BiharNews,#RoadSafety

बिहार की उच्च शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव! छात्रों और शोधार्थियों के लिए खुलेंगे नए रास्ते, तीन योजनाएं लॉन्च

Bihar Higher Education: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा में बड़े सुधारों को मंजूरी दी है, जिसमें नई शोध योजनाएं, 211 कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की केंद्रीयकृत भर्ती और स्नातकोत्तर पाठ्यक्#BiharHigherEducation,#BiharRecruitment,#BiharEducationReforms

बिहार के रसोइयों की बल्ले-बल्ले! अब सीधे खाते में आएगा मानदेय, बस ये 3 डॉक्यूमेंट रखें तैयार

Bihar Cooks Pay ID: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोइयों के लिए शिक्षा विभाग ने पे-आईडी बनाने का निर्देश दिया है। अब उनके मानदेय भुगतान को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए आध#BiharNews,#PayID,#EducationDepartment

भोजपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 5 CO बदले, 2 अंचल अभी भी खाली, जानिए क्या है असर

Bhojpur CO transfer: भोजपुर जिले में राजस्व विभाग ने पांच अंचलाधिकारियों का तबादला किया है। तीन को नई पोस्टिंग मिली, जबकि दो अंचल अभी भी खाली हैं।#BhojpurNews,#COTransfer,#BiharAdmin