spot_img

Bihar BJP Sanjay Saraogi ‘अनिल कपूर’ जैसे दिखे बिहार बीजेपी अध्यक्ष Darbhanga MLA संजय सरावगी! पुरानी तस्वीर के जलवे से फैंस हैरान, लोग बोले ‘देवानंद’

Bihar BJP Sanjay Saraogi: दरभंगा विधायक और बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने फेसबुक पर अपनी पुरानी 'फिल्मी' तस्वीर साझा की, जिस पर लोग उन्हें 'देवानंद' और 'अनिल कपूर' बता रहे हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar BJP Sanjay Saraogi: बिहार की राजनीति में अक्सर गंभीर मुद्दों की चर्चा होती है, लेकिन इन दिनों दरभंगा के विधायक और बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी अपनी एक पुरानी तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। यह तस्वीर उन्होंने खुद फेसबुक पर साझा की है, जिसमें वे किसी फिल्मी नायक से कम नहीं लग रहे। उनकी यह खास फोटो एम्बेसडर कार के पास खड़े होकर दिए गए पोज के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अभी तक 5.5 k like, 640 कॉमेंट आ चुके हैं। लोग सोशल मीडिया पर धराधर शेयर कर रहे।

- Advertisement -

Bihar BJP Sanjay Saraogi 'अनिल कपूर' जैसे दिखे बिहार बीजेपी अध्यक्ष Darbhanga MLA संजय सरावगी! पुरानी तस्वीर के जलवे से फैंस हैरान, लोग बोले 'देवानंद'

- Advertisement -

‘मिस्टर इंडिया’ के गाने के साथ वायरल हुई तस्वीर

संजय सरावगी द्वारा फेसबुक पर शेयर की गई यह तस्वीर उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही है। इस फोटो में वे पेंट और कोट पहने हुए हैं और एम्बेसडर कार पर हाथ टिकाकर पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म का मशहूर गीत “ज़िंदगी की यही रीत हैं हार के बाद ही जीत हैं” भी जुड़ा है, जो इस नॉस्टैल्जिक पल को और खास बना रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा जेल में DM-SP का अचानक छापा: क्या मिला अंदर? कैदियों को लेकर हुए बड़े फैसले!

लोगों ने कहा ‘अनिल कपूर’ और ‘देवानंद’ जैसा लुक

सरावगी की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स की मजेदार टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है। कई लोगों ने उनकी तुलना पुराने फिल्मी सितारों से की है। एक यूजर ने लिखा:

क्या बात है भैया जी अनिल कपूर के जमाने में पहुंच गए।

एक अन्य यूजर ने उनकी स्मार्टनेस की तारीफ करते हुए कहा:

अभिये कोनो कम स्मार्ट लगते हैं क्या? काम के फुर्सत के बाद अक्सर मनुष्य को अपनी लाइफ स्टाइल अनोखे अंदाज में जीनी चाहिए।

कुछ अन्य प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं, जिनमें यूजर ने उनके लुक पर तंज कसते हुए कहा:

हम कुछ कहेंगे तो बवाल हो जायेगा।

तो वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें देवानंद से तुलना करते हुए लिखा:

भैया अपने जमाने में देवानंद लग रहे थे।

एक और कमेंट में उन्हें “बिल्कुल राजस्थानी” बताया गया।

यह भी पढ़ें:  रेलवे का सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया और नवगछिया में मेगा फैसला! बिना टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी गाज, 22 लाख से ज्यादा वसूले

यह तस्वीर दर्शाती है कि राजनीति की गहमागहमी के बीच भी राजनेता अपने निजी पलों को साझा करके लोगों से जुड़ सकते हैं। संजय सरावगी की यह वायरल फोटो उनके समर्थकों और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और एक हल्की-फुल्की मुस्कान बिखेर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में 43 हजार की पॉकेटमारी: दवा खरीदने गए बुजुर्ग के पैसे उड़े, 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ!

Darbhanga Pickpocketing: दरभंगा में एक बुजुर्ग के साथ 43,000 रुपये की पॉकेटमारी हुई। स्टेट बैंक से पैसे निकालने के बाद दवा लेने जा रहे लखन प्रसाद झा इसका शिकार हुए। 24 घंटे बाद भी पुलिस#DarbhangaNews,#BiharCrime,#Pickpocketing

Bihar Census बिहार की बड़ी तैयारी: 2027 जनगणना अब होगी डिजिटल, जानें कब से घर आएंगे कर्मचारी और कितना मिलेगा मानदेय?

Bihar Census: बिहार में 2027 की जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं, जो इस बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से की जाएगी। गया जिले में पहला चरण पूरा हो चुका है और दिसंबर तक डेटा अप#BiharCensus,#DigitalCensus,#GayaNews

Darbhanga Crime घनश्यामपुर में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! मारपीट का आरोपी ललित यादव गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Ghanshyampur News: घनश्यामपुर पुलिस ने मोसवासी गांव में हुई मारपीट के एक आरोपी ललित यादव को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़ित महिला शांति देवी की#GhanshyampurNews,#BiharCrime,#LalitYadavArrest

पटना में NIA का चौंकाने वाला खुलासा: रांची RSS दफ्तर बम हमले का फ्लैट नंबर 1206 और 609 कनेक्शन! हाई-प्रोफाइल छापेमारी में पढ़िए –...

Patna NIA Raid: राजधानी पटना में NIA ने RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक संदिग्ध से 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए, जिससे फंडिंग का एंगल सा#PatnaNIARaid,#RSSAttackInvestigation,#BiharCrime