Darbhanga News: देखें VIDEO | कोसी ने किरतपुर के भूबौल में मचाई तबाही, पहुंचे नाव से SDO Umesh Kumar Bharti, विनाश पर लगेगा मरहम, देखें VIDEO |
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एसडीओ उमेश कुमार भारती नाव से सुदूर किरतपुर प्रखंड के नरकटिया भंडारिया पहुंचे। जहां, बाढ़ ने भूबौल गांव की तस्वीर ही बदल कर रख दी। बाढ़ की विनाश में भूबौल का भूगौल ही बदल गया है। सिर्फ इतिहास के पन्ने बचे हैं,जो भविष्य की चिंताओं में डूबी दिख रही।

एसडीओ उमेश कुमार भारती ने देशज टाइम्स को भूबौल गांव में जो बताया, विनाश की महज एक बानगी भर थी। एसडीओ श्री भारती ने कहा कि कोसी नदी का पश्चिमी तटबंध टूटा। उसके बाद गांव के अंदर बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई। जी भर, नुकसान पहुंचाया। हर घर में पानी, हर घर में तबाही की जो तस्वीर सामने दिख रही है वह भयावह है। मगर, इसपर मरहम लगाएंगें।
इससे पहले नाव से भूबौल गांव पहुंचे एसडीओ श्री भारती ने गांव के हर घरों का जायजा लिया। बताया कि कई मकान क्षतिग्रस्त हैं। इस दौरान भवनों और घरों के अलावे बाढ़ की विनाश की जो अन्य क्षतिग्रस्त चीजें मिली उसे भी देखा। वहां ग्रामीणों की दु:ख-दर्द को सुना। उनसे बातचीत की। एसडीओ श्री भारती ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया, हर संभव सहयोग मिलेगा।
इस दौरान एसडीओ श्री भारती ने बताया कि इस बाढ़ की वजह से बहुत से मकान बिल्कुल विलीन हो गए हैं। मकानों की जगह पर 20-20 फीट के गड्ढे हो चुके हैं।
तत्काल यहां के मकानों के सभी परिवार कोसी तटबंध पर ही शरण लिए हुए हैं, जहां पर इन लोगों के लिए सामुदायिक किचन का परिचालन किया जा रहा है। इन परिवारों के लिए पुनर्वास के लिए शीघ्र उपाय करने का प्रयास जारी है।

