Darbhanga News : Tejashwi Yadav ने दरभंगावासियों से कहा,आप है तो हम हैं!| जहां, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गुरुवार को समस्तीपुर के बाद अपने दरभंगा के राजद (Tejashwi Yadav told the people of Darbhanga, if you are there then we are there!) कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने पहुंच गए। जन संवाद यात्रा के तीसरे दिन आज दरभंगा प्रेक्षागृह में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा, आप है तो हम हैं!
पांच विधान सभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने परिसदन में पत्रकारों से बात की। इस दौरान जमकर सरकार पर निशाना साधा। कहा, बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार 20 साल से लगातार विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही है।
इससे पहले तेजस्वी ने एक्स पर लिखा था, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी “सुषुप्त अवस्था” में हैं। प्रदेश में बेलगाम अपराध और ध्वस्त विधि व्यवस्था के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की सत्ता प्रायोजित पूर्व नियोजित हत्याएं हो रही है लेकिन किसी पुलिस अधिकारी पर किसी भी
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी “सुषुप्त अवस्था” में है। प्रदेश में बेलगाम अपराध और ध्वस्त विधि व्यवस्था के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की सत्ता प्रायोजित पूर्व नियोजित हत्याएं हो रही है लेकिन किसी पुलिस अधिकारी पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई एवं तबादला करने की बजाय अपराध… pic.twitter.com/242avHoW29
प्रकार की कार्रवाई एवं तबादला करने की बजाय अपराध वाले जिलों-क्षेत्रों में ही उन्हें लंबी अवधि तक, तब तक पोस्टिंग दी जा रही कि जब तक पोस्टिंग के वक़्त निवेशित राशि पर (लाभांश) ना मिल जाए। नीतीश कुमार की पुलिस अपराध की रोकथाम नहीं बल्कि शराबबंदी के नाम पर धन शोधन में व्यस्त है। हत्याओं की ये घटनाएं केवल पटना शहर (पटना जिला नहीं) के पुलिस के आंकड़ें हैं, लेकिन सच्चाई इससे भी कई गुणा भयावह है।
केंद्र सरकार ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया
वहीं तेजस्वी ने दरभंगा में कहा कि अब तो केंद्र सरकार ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया है। एनडीए गठबंधन वोट बिहार के मतदाता से लेंगे। लेकिन यहां के जनता के साथ सौतेला व्यवहार करेंगे। इन्ही सभी मुद्दों को लेकर अभी कार्यकर्ता के साथ संवाद चल रहा है। इसके बाद जनता के बीच पूरी टीम के साथ उतरेंगे। तमाम बिहार के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेंगे।
सिर्फ गाड़ी और सिक्योरिटी लेकर जनता के पैसे से घूमते हैं
तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर निशाना साधा। कहा, जब से वो उपमुख्यमंत्री बने हैं, एक काम बता दें, जो उनकी ओर से किया गया हो। सिर्फ गाड़ी और सिक्योरिटी लेकर जनता के पैसे से घूमते हैं।
घुटने में जिसका दिमाग है, उसके बारे में क्या कहेंगे।
घूमना कोई काम है क्या? हम से ज्यादा जनता के बीच में रहे हैं? रात दिन हमलोगों ने सड़कोंं पर बिताए हैं। क्या वो हम से ज्यादा जनसभा किए हैं? ये लोग बेकार की बातें कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। घुटने में जिसका दिमाग है, उसके बारे में क्या कहेंगे।
सबकी लड़ाई हमसे ही, पिछली बार सरकार बनती तो ये भ्रष्ट
वहीं उन्होंने मिथिलांचल के चुनावी नतीजे पर कहा कि ठीक है नतीजे हमारे हिसाब से नहीं आए, लेकिन हम कमजोर नहीं है। बिहार में सबकी लड़ाई हमसे ही होती है। वहीं उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार में लगी हुई है। अभी जो बिहार में सर्वे हो रहा है, उस सर्वे में बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। पिछले बार तो सरकार लगभग बना लिए होते, अगर बेईमानी नहीं होती।
Jamui Online Gaming: जमुई में ऑनलाइन गेम 'रोबॉक्स' के जरिए नाबालिगों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में धकेला जा रहा था। विदेशी हैंडलर सरकारी वेबसाइट्स हैक करने का टास्क दे रहा था। पुल#JamuiNews,#OnlineGamingThreat,#CyberCrimeBihar
Bihar MLC: बिहार विधान परिषद में 8 नए सदस्यों का शपथ ग्रहण 18 नवंबर को संभावित है। इस बीच, निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग दल-बदल#BiharMLC,#BiharPolitics,#VidhanParishad
Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस और गृह विभाग में 9,187 अधिकारियों व कर्मियों को बड़ी प्रोन्नति मिली है। इस फैसले से उनका मनोबल बढ़ा है और विभाग की कार्यक्षमता में सुधार की उम्मीद ह#BiharPolice,#PolicePromotion,#BiharNews
Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा इकाई ने मोतिहारी, पटना और गया में बड़ी कार्रवाई की है। लाखों रुपये के मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए गए और कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस#BiharFoodSafety,#FoodQualityCheck,#MotihariNews