नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मुहल्ले में बदमाशों ने एक घर में घुसकर मो.अख्तर के पुत्र मो.फूहद को पेट में चाकू मारकर जख्मी कर दिया हल्ला होने पर जब लोंगों की भीड़ जमी तब तक बदमाश फरार हो गये थे।
स्थानीय लोंगों ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मो फूहद मुहर्रम देखकर अपने स्कूटी से घर आ रहा था। इसी बीच दो लड़कों ने उसका पीछा किया।






हालांकि तब तक वह घर आ गया था। कपड़ा खोल ही रहा था इतने में घर में दरवाजा नहीं रहने के कारण वह घर में घुस गया और उसे पेट में चाकू मारकर फरार हो गया। उसका भाई मो राहत ने बताया कि चाकू लगने के बाद वह अल्लाह अल्लाह करते चिल्लाया। उसके हल्ला करने पर जब लोग वहां पहुंचे तो वह जख्मी था।
उसे उठाकर डीएमसीएच लाया गया जहां इलाज चल रहा हैं।
जख्मी फूहद ने कहा-
दोनों लड़का मौलाना कलाम चौक का एक अफजल हैं और एक अन्य हैं उसने कहा कि इस बाबत सूचना पुलिस को दी जा चुकी हैं लेकिन पुलिस ने अबतक फर्दब्यान नहीं लिया हैं। इस बढ़ते आपराधिक घटना क्रम को लेकर डीएमसीएच अधीक्षक निराश दिखे उन्होंने कहा कि एक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी तो दूसरे को चाकू मारकर जख्मी कर दिया हैं।








