spot_img

ठांओं कयलहुं अरिपन देलहुं…मिथिला की सुगंध से महका मधुश्रावणी पर्व, जानिए क्यों होता है मधुश्रावणी में बासी फूलों से पूजन?

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा। ठांओं कयलहुं अरिपन देलहुं…लीखल नाग-नगिनिया फूल लोढ़लहुं पाती अनलहुं…पूजूपू जूनाग-नगिनिया…मिथिलांचल की नवविवाहित ललनाओं का प्रसिद्ध लोक पर्व मधुश्रावणी रविवार को टेमी दागने की परंपरा के साथ हर्षोल्लास में संपन्न हो गया। यह पर्व नाग पंचमी से प्रारंभ होकर 13 दिनों तक चलता है और 14वें दिन टेमी दागने की रस्म के साथ समापन होता है।

- Advertisement -

फूल-पत्तियों से सजी डलिया और गीतों की गूंज

इस दौरान नवविवाहित महिलाएं बाग-बगानों से फूल-पत्तियां चुन कर डलिया सजाती हैं। शाम ढलते ही मोहल्लों की गलियों से सजी-धजी ललनाएं रंग-बिरंगे परिधानों में एक सार्वजनिक स्थल पर इकट्ठा होती हैं और लोकगीतों से माहौल को सुरमय बना देती हैं। हंसी-ठिठोली और रीति-रिवाजों की यह झलक पूरे इलाके में उल्लास का वातावरण बना देती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में सरकार के फैसले से छिनेगी हजारों किसानों की रोजी-रोटी? जानें क्यों नौ गांवों के सैकड़ों किसानों का फूटा गुस्सा !

नाग देवता की पूजा से मिलता है जीवनभर का सौभाग्य

लोक मान्यता के अनुसार, इस पूजा में भगवान शंकर की पुत्री नाग देवता के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस विधि से पूजा करने पर पति और परिवार नाग देवता के प्रकोप से जीवनभर सुरक्षित रहते हैं।

- Advertisement -
  • खास बात यह है कि इस पूजा में पुरोहित गांव की महिलाएं ही होती हैं।

  • बासी फूलों से नाग देवता की पूजा करना हिंदू धर्म की विशेष परंपरा मानी जाती है।

यह भी पढ़ें:  मिथिला की अमूल्य विरासत बचाने को बड़ी पहल, दरभंगा में हुआ बड़ा 'लोक मंथन', लोकगीतों और कविताओं से सजी शाम | जानिए - क्या होगा इसका असर?

टेमी दागने की रस्म और सौभाग्य की मान्यता

पर्व के अंतिम दिन टेमी दागने की परंपरा निभाई जाती है, जिसमें फफोलों का आकार जितना बड़ा, सौभाग्य भी उतना ही बड़ा माना जाता है। यह एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संकेत है, जो नवविवाहित के दाम्पत्य जीवन की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हर जरूरतमंद व्यक्ति को हर संभव सहायता का बड़ा ऐलान: अब मानवाधिकारों की रक्षा के लिए गांव-गांव पहुंचेगा मानव अधिकार सुरक्षा संगठन!

सात्विकता और ससुराल से आए संदेशों की मिठास

पूरे पूजा अवधि में नवविवाहित महिलाएं नमक रहित भोजन ग्रहण करती हैं और मधुश्रावणी के दिन ससुराल से आए “संदेश” (प्रसाद) को आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के बीच बांटती हैं। इससे सामाजिक जुड़ाव और रिश्तों में मिठास बढ़ती है।

पूरे गांव में छाया उत्सव का माहौल

इस मौके पर नवविवाहित कन्याओं के घरों में सुबह से ही उत्सव का माहौल था। परिजन, आस-पड़ोस की महिलाएं और ग्रामीण जन बड़ी संख्या में इस पारंपरिक आयोजन के साक्षी बने।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident