spot_img

Bihar Weather: कोहरे का कहर,16 विमानें रद, 26 उड़ानों में देरी, ट्रेनें हैं कि कोहरे में फंसी हैं…लेटलतीफी

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

लगातार गिरता पारा सर्दी के कहर को लगातार बढ़ा रहा है। वहीं,बढ़ती ठंड विमान और रेल समेत बसों के यात्रियों के लिए भी समस्या बनी हुई है। घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ानें बुरी तरह (Fog wreaks havoc, 16 flights canceled) प्रभावित हुई हैं।

- Advertisement -

दिल्ली एयरपोर्ट का भी हाल, बिहार जैसी बेहाल

सोमवार को 100 से ज्यादा विमान लेट हुए। अब विमानन नियामक डीजीसीए की ओर से एयरलाइनों को एसओपी जारी किया गया है। वहीं, बिहार आने यात्रियों के लिए भी कोहरा बड़ी मुसीबत के साथ सामने हैं जहां कोहरे के कारण 16 विमानें रद कर दी गईं हैं। वहीं, 26 उड़ानों में देरी से यात्रियों में उबाल है। यही हाल ट्रेनों का भी है जहां सभी ट्रेनें लेटलतीफी की चपेट में है। आइए खबर की ओर लौटते हैं…

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

दिनभर बाधित हवाई सेवा के बीच, ये दिखा

बिहार में घना कोहरा छाया है। इससे एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा प्रभावित हो रही हैं। दिनभर बाधित हवाई सेवा के बीच पटना जाने वाली नौ और यहां से जाने वाली सात फ्लाइटें रद रहीं। पटना एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग सुबह 11:22 बजे हुई। पहली फ्लाइट दोपहर 12:06 बजे गयी। चार घंटे से अधिक देरी से विमान आये और गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Amrit Bharat Express बिहार के लिए बड़ी खबर! भुज से बरौनी तक दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए रूट और टाइमिंग |4 राज्यों को जोड़ेगी, 2532 KM का सफर

ट्रेनों की रफ्तार पर लगी है ब्रेक, विलंंब बनी है मुसीबत

यही हाल, घने कुहासे और निर्माण कार्यों को लेकर ट्रेनों के साथ हो रहा है जहां हालात पहुंचने का समय, खुलने का समय मुसीबत बना है। हालात यूं है कि रैक के अभाव में ट्रेन घंटों विलंब से खोली जा रही हैं। पढ़िए खबर विस्तार से

फ्लाइट की उड़ानें थमी तो थम गईं यात्रियों की सांसें

सबसे अधिक देरी से एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से आयी। दोपहर के 1:20 की जगह वह शाम के 5:21 में आया। यहां से उड़ान भरने में सबसे अधिक देरी से इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भरी। विमान को दोपहर के 12:00 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन शाम के 4:42 बजे वह उड़ान भर सका। इतनी अधिक संख्या में विमानों के रद और लेट होने के एयरपोर्ट पर यात्री घंटों परेशान रहे।

100 मीटर से भी कम विजिबिलिटी, फॉग सेफ्टी डिवाइस में ये हो रहा…

ट्रेनों का हाल ऐसा है कि 100 मीटर से भी कम विजिबिलिटी घने कोहरे के दौरान हो रहा है. ऐसे में फॉग सेफ्टी डिवाइस के सहारे ही लोको पायलट ट्रेनों का परिचालन कर रहे हैं। 500 मीटर की दूरी से सिग्नल से पहले यह लोको पायलट को बोलकर सिग्नल के उपस्थित होने की जानकारी दे देता है।

अमूमन दो विद्युत टावर के बीच 72 मीटर की दूरी

इसके अलावा 2000 मीटर, 1800 मीटर, 1500 मीटर दूरी पर फॉग सेफ्टी डिवाइस में स्क्रीन पर सिग्नल की सूचना मिलती रहती है। अमूमन दो विद्युत टावर के बीच 72 मीटर की दूरी रहती है।

यह भी पढ़ें:  गंभीर चोट के बाद Darbhanga के लाल ने पलटा खेल! डेकाथलॉन में जीता सिल्वर| पढ़िए कैसे -सूर्य प्रकाश राय बना ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स का चैंपियन

इंडिगो की ही फ्लाइटें सबसे अधिक रद

पटना आने वाले विमानों में सबसे अधिक इंडिगो की फ्लाइटें रद रहीं। इनमें दिल्ली से दो, बेंगलुरु से दो और हैदराबाद, देवघर, रांचीव मुंबई से आनेवाले एक-विमान रद रहे। इसके अलावा हैदराबाद से आने वाला स्पाइसजेट का एक विमान रद रहा। वहीं, पटना से उड़ान भरने वाले विमानों में भी इंडिगो की ही फ्लाइटें सबसे अधिक रद रहीं। इनमें बेंगलुरु के दो और हैदराबाद, देवघर, रांची, व दिल्ली के एक-एक विमान रद्द रहे। इसके अलावा हैदराबाद जाने वाला स्पाइसजेट का एक और विमान रद रहा।

विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आए एक्शन में

यही हाल दिल्ली का भी है, जहां सोमवार को भी सौ से ज्यादा विमान लेट हुए। विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हाेने के कारण यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। सोमवार को यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। इसको लेकर नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्शन प्लान साझा किया था। अब इस पर अमल होता नजर आ रहा है। विमानन नियामक डीजीसीए की ओर से एयरलाइनों को एसओपी जारी किया गया है।

यात्रियों के साथ उचित तरीके से संवाद करने की नसीहत

डीजीसीए की ओर से जारी एसओपी में कहा गया है कि हवाई अड्डों पर कोहरे के कारण एयरलाइन कर स्टाफ को यात्रियों के साथ उचित तरीके से संवाद करना होगा। साथ ही संवेदनशीलता के साथ पेश आना होगा। एयरलाइनों को यात्रियों को लगातार अपडेट जानकारी से अवगत कराना होगा।

4 घंटे की लेट, उड़ानों में देरी बनी है आफत

वहीं, पटना का हाल यह रहा है कि यहां कुल 12 विमान देरी से आए विस्तारा, स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर इंडिया सभी के विमान प्रभावित रहे। इनमें एक विमान चार घंटे से अधिक समय की देरी से पहुंचा। दो विमान दो घंटे की देरी से और छह से अधिक विमान एक घंटे से अधिक समय की देरी से आये। वहीं बाकी आधे से एक घंटे की देरी से आए। यहां से जाने वाले कुल 14 विमान देर से उड़े। इनमें दो विमान चार घंटे से अधिक देरी से, चार विमान दो घंटे से अधिक देरी से और छह से अधिक विमान एक घंटे से अधिक देर से उड़ान भर सके।

यह भी पढ़ें:  बेंगलुरु A1 स्पोर्ट्स वर्ल्ड के CEO का चौंकाने वाला फैसला: बिहार-यूपी वालों को अब नौकरी नहीं? जानिए क्यों मचा बवाल!

17 घंटे देरी से चल रही स्वतंत्रता सेनानी

घने कुहासे और निर्माण कार्य के कारण ट्रेन घंटों विलंब से चल रही हैं। दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 17 घंटे देरी से चल रही है। शाम 4:35 में समस्तीपुर आने की जगह ट्रेन सुबह में 9:00 बजे के बाद आने की सूचना थी। कुछ यही हाल वैशाली एक्सप्रेस का है, जो सुबह तीन बजे आने की सूचना दे रही थी। बिहार संपर्क क्रांति

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का हाल पूछिए मत

एक्सप्रेस का भी यही हाल रहा है। इधर, 02563 बरौनी क्लोन एक्सप्रेस सुबह 7:40 के बजाय 11.20 बजे खुली। इसी तरह 19038 अवध एक्सप्रेस सुबह में 7:20 के जगह शाम में 17:00 रवाना होगी। 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 8.25 के जगह 11 घंटे देरी से रात में 20.05 में समस्तीपुर जंक्शन आने की सूचना है।

समस्तीपुर, जयनगर पहुंचना चांद सरीके

वहीं, 12561 शाम में 17. 20 के जगह 21-20 में समस्तीपुर जंक्शन आएंगी। 12435 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 12.10 के जगह 16:10 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी। इधर, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस 2:30 की जगह शाम में 4:30 बजे आयेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Law and Order बिहार में बड़ा एक्शन! 36 IPS अधिकारी अब सीधे 40 जिलों की कमान संभालेंगे, क्या बदलेंगे हालात?

Bihar Law and Order: बिहार में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। 36 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को 40 जिलों का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो सीधे जमीनी #BiharLawAndOrder,#BiharPolice,#IPSOfficers

भागलपुर में पुलिस कस्टडी से आर्म्स एक्ट का अपराधगर्द सिपाही समेत नदी में कूदकर फरार!

Bihar Police: भागलपुर में पुलिस कस्टडी से आर्म्स एक्ट का आरोपी संतोष यादव एक सिपाही के साथ चंदन नदी में कूदकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस लापरवाही की जांच शुरू हो गई है #BiharPolice,#BhagalpurCrime,#PoliceNegligence

Muzaffarpur Crime 8 महीने तक बच्चियों से गंदी- अश्लील हरकतें, मुजफ्फरपुर के शिक्षक-हेडमास्टर सस्पेंड! मचा हड़कंप जब परिजन पहुंचे थाने!

Muzaffarpur Teacher Suspended: मुजफ्फरपुर के एक मिडिल स्कूल में शिक्षक रतन लाल सहनी ने आठ महीने तक मासूम छात्राओं से अश्लील हरकतें कीं। शिकायत के बाद भी नजरअंदाज करने वाली प्रधानाध्यापिका कला #MuzaffarpurNews,#BiharEducation,#TeacherSuspended

Bihar Bank Strike बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक, बिहार के लोगों पर क्या होगा असर? जानें जरूरी अपडेट

Bihar Bank Strike: बिहार में 28 से 30 सितंबर तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी. UFBU की मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह शामिल है. वित् #BiharBankStrike,#BankStrike,#UFBU