spot_img

Siwan News | डेढ़ साल की बच्ची को छत से फेंका, फिर खुद कूद गईं…बच्ची की मौत, मां नाजुक

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Siwan News | डेढ़ साल की बच्ची को छत से फेंका, फिर खुद कूद गईं…बच्ची की मौत, मां की हालत नाजुक बनी है जहां मामला सीवान के गोरेया कोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा का है। पुलिस ससुराल और मायके पक्ष की दलीलों में वास्तविकता की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -

मासूम 1 साल 9 महीने की बच्ची अन्वी कुमारी को छत से फेंक दिया, फिर खुद कूद गईं छत से

जहां से बड़ी खबर आ रही है कि बीती रात एक महिला सैदपुरा गांव निवासी अजित कुमार की पत्नी सुमन देवी ने अपनी मासूम 1 साल 9 महीने की बच्ची अन्वी कुमारी को छत से फेंक दिया। फिर खुद भी छत से नीचे कूद गई। इस वारदात में बच्ची की तत्काल मौत हो गई।

- Advertisement -

महिला की हालत गंभीर,पुलिस की तहकीकात तेज

महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जहां सदर अस्पताल में  उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, इस हादसे में महिला के परिजन ससुराल वालों पर इस वारदात को अंजाम देने की बात कह रहे हैं, जहां पुलिस की तहकीकात तेज हो गई है।

- Advertisement -

मामले में ससुराल और महिला के मायके वाले आमने सामने

जानकारी के अनुसार,पूरे मामले में ससुराल और महिला के मायके वाले आमने सामने आ गए हैं। ऐसे में, पुलिस को महिला के होश में आने का इंतजार है जहां कौन सही बोल रहा है, का पता चलेगा। कारण,मृतका की बहन नाम बिंदु देवी ने बताया कि सुमन अपने सास ससुर, पति सब से परेशान थी। अपनी बहू के साथ ससुराल वाले अच्छा व्यवहार नहीं करते थे।

सुमन की बहन बिंदु ने कहा, बराबर हो रही थी प्रताड़ित

सुमन की बहन बिंदु ने आरोप लगाया कि सुमन के देवर ने उसको और बच्ची को छत से धकेल दिया। वहीं महिला के पति अजित कुमार ने अपने ससुराल वालों के आरोपों का गलत बताया है। पति का कहना है कि उसके और उसके परिवार वालों पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

पति बोला, कई बार कर चुकी है मरने की कोशिश

पति अजित कुमार ने बताया कि इससे पहले भी उसने कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी। कई बार धारदार हथियार से अपने हाथ और गला भी काटने की कोशिश कर चुकी है। अजित ने कहा कि घटना वाले दिन उसका भाई घर पर था ही नहीं। वह मां को लेकर छपरा गया था। इस दौरान सुमन छत पर चढ़कर पहले बच्ची को फेंक दिया और फिर कूद गई। वहीं, पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice