spot_img

अंधराठाढ़ी में अग्निदेव का कहर…ना सर छुपाने को बचा घर,न खाने को अन्न का एक दाना…खुला आसमान बना आशियाना

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
आग की चपेट में आकर आवासीय घर जलकर खाक,
लाखों की परिसंपत्ति का नुकसान,
खुले आसमान के नीचे आ गए पीड़ित परिवार के लोग
फोटो : बिसनपुरा में अगलगी का भीषण नजारा

- Advertisement -

अंधराठाढ़ी, मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना क्षेत्र के ठाढ़ी पंचायत के बिसनपुरा में बीते बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से ही इसकी लपट दिखाई दे रही थी। इस आग में सूरज राय का घर, एक पल्सर मोटरसाइकिल, कपड़े और अनाज सहित सब कुछ जलकर राख हो गए।

- Advertisement -

पीड़ित परिवार के पास एक ही घर था जिसके बाद परिवार आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हो गए हैं। हालांकि आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय मुखिया राजनारायण राय ने खुद ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।

- Advertisement -

लेकिन, इस आग में पीड़ित परिवार का सब कुछ जल जाने के साथ साथ एक बाइक भी बुरी तरह जल गया। पीड़ित परिवार के पास अब ना सर छुपाने के लिए घर बचा ना खाने के लिए अन्न का एक दाना।

स्थानीय युवा ब्रह्मदेव राय ने बताया कि लोगों और घरों को ज्यादा नुकसान से बचाने के लिए लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस संबंध में अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार वत्स ने बताया कि घटना काफी दुःखद है। कर्मचारी को भेजकर वहां की रिपोर्ट मंगायी जा रही है। प्रतिवेदन के आधार पर जो भी उचित सरकारी सहायता है पीड़ित परिवार को तुरंत मुहैया करायी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम की रात दरभंगा में कहर! वाहन ने रौंदा, 55 साल के ललन झा की मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा में मुहर्रम पर्व की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरिपुर निवासी 55 वर्षीय ललन झा की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मारी थी।#DarbhangaAccident,#BiharNews,#RoadSafety

बिहार की उच्च शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव! छात्रों और शोधार्थियों के लिए खुलेंगे नए रास्ते, तीन योजनाएं लॉन्च

Bihar Higher Education: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा में बड़े सुधारों को मंजूरी दी है, जिसमें नई शोध योजनाएं, 211 कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की केंद्रीयकृत भर्ती और स्नातकोत्तर पाठ्यक्#BiharHigherEducation,#BiharRecruitment,#BiharEducationReforms

बिहार के रसोइयों की बल्ले-बल्ले! अब सीधे खाते में आएगा मानदेय, बस ये 3 डॉक्यूमेंट रखें तैयार

Bihar Cooks Pay ID: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोइयों के लिए शिक्षा विभाग ने पे-आईडी बनाने का निर्देश दिया है। अब उनके मानदेय भुगतान को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए आध#BiharNews,#PayID,#EducationDepartment

भोजपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 5 CO बदले, 2 अंचल अभी भी खाली, जानिए क्या है असर

Bhojpur CO transfer: भोजपुर जिले में राजस्व विभाग ने पांच अंचलाधिकारियों का तबादला किया है। तीन को नई पोस्टिंग मिली, जबकि दो अंचल अभी भी खाली हैं।#BhojpurNews,#COTransfer,#BiharAdmin