Madhubani DeshajTimes Bureau News| जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के बिहनगर गांव से एक बड़ी सनसनी खेज घटना सामने आयी है। जहां दुष्कर्म के बाद युवक ने अपनी ही वृद्ध चाची की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी है। हत्यारे व उसके (Aunty raped and murdered in Madhubani) स्वजनों के व्यवहार से परेशान ग्रामीणों में आक्रोश है।
Madhubani News| गांव में अपना घर देखने आयी 60 वर्षीय चाची की दुष्कर्म के बाद हत्या…नीयत भांप चुकी थी फूल
जानकारी के मुताबिक गांव में अपना घर देखने आयी 60 वर्षीय फूल देवी बीते 27 मई की रात अपने घर में खाना खाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक जो मृतका के पति का भतीजा है, जिसका नाम रमण झा है, उसने गेट खोलने के लिए कहा लेकिन उसके इरादे भांप कर फूल देवी ने गेट नही खोला।

Madhubani News| तत्काल अपने छोटे पुत्र पशुपति नाथ झा को फोन कर दी थी जानकारी, मगर नीयत को कुछ और ही था मंजूर
इस बात की जानकारी मृतका ने अपने छोटे पुत्र पशुपति नाथ झा को फोन कर दी। इसके बाद फूल देवी की ओर से अपने ही आंगन से रमण झा के पिता शंकर झा और उसकी मां को पुत्र के बारे में बताया। इसी बीच रमण झा आंगन की दीवार छोटा होने के कारण फांद कर घर के अंदर छुप गया। और रात होने पर मृतका फूल देवी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसकी हत्या कर दी।
Madhubani News| आगाह के बाद दिखाते संजीदगी तो बच जाती फूल देवी की जान
मृतका फूल देवी की ओर से आगाह किये जाने के बाद भी यदि रमन कुमार झा के स्वजन ठीक से नोटिस लिए रहते तो फूल देवी की जान बच सकती थी। लेकिन उन लोगों ने दरिंदा रमण की खोजबीन नहीं की। रमण कुमार झा की ओर से इससे पूर्व भी गांव की ही अकेली रह रही एक मां बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की चर्चा है। लेकिन लोक लाज के कारण बात पुलिस तक नही पहुंची। और आपराधिक सोचवाला नशेड़ी प्रवृति का रमण ने फूल देवी की दुष्कर्म कर हत्या कर दी। इसके बाद पूरे गांव में गम और गुस्सा है।
Madhubani News| दरभंगा से गई थी अपना घर देखने
मृतका फूल देवी के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र शंभू नाथ झा कलकत्ता में नौकरी करते हैं। वहीं इनकी पत्नी बच्चे के साथ झंझारपुर के नरुआर गांव स्थित अपने मायके में रहती है। वहीं छोटा पुत्र पशुपति झा रत्नागिरी महाराष्ट्र में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। इनकी पत्नी के साथ ही फूल देवी दरभंगा में रहती थी। फूल देवी दो दिन पूर्व अपना घर देखने आई थी इसी दौरान वहशी दरिंदा रमण ने मानवता को शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम दे दिया।
Madhubani News| अंडरगारमेंट समेत खून के धब्बे लगे आरोपी की कमीज और एक चादर
घटना की जानकारी 28 मई को दोपहर में एसएचओ पंडौल को मिली कि बिहनगर गांव में एक वृद्ध महिला का शव उसके ही बंद घर के बरामदे में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर सुरक्षित रखा तथा घटनास्थल से एफएसएल की टीम के समक्ष वैज्ञानिक साक्ष्य एवं मृतका के अंडरगारमेंट सहित खून के धब्बे लगे आरोपित की कमीज एवं एक चादर को बरामद कर जब्त कर लिया।
Madhubani News| बोले पिता शंकर झा, ऐसे पुत्र को गोली मार देनी चाहिए
वहीं घटनास्थल का मुआयना जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने भी की।अवलोकन के पश्चात मृतका के साथ दुष्कर्म किये जाने का भी शक प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 29 मई को पंडौल थाना में दर्ज कांड संख्यां 120/ 24 के आरोपी शंकर झा के 25 वर्षीय पुत्र रमण झा को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर शंकर झा ने कहा कि ऐसे पुत्र को गोली मार देनी चाहिए।
Madhubani News| दुष्कर्मी व हत्यारा रमण व उसके स्वजनों का ग्रामीणों के साथ अच्छे संबंध नहीं
वहीं मृतका के पुत्रों के घर पहुंचने पर शव को उन्हें सौंप दिया। इसके बाद मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं मृतका के स्वजनों के सहयोग से हत्या आरोपी दुष्कर्मी युवक रमण कुमार झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्मी व हत्यारा रमण व उसके स्वजनों का ग्रामीणों के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। ग्रामीणों की माने तो इन सभी से पूरा गांव परेशान है। एक ग्रामीण सुरेंद्र मिश्र ने बताया कि रमण के पिता शंकर झा ने उनकी मोहगनी, जामुन, आम इत्यादि कीमती पेड़ को जेसीबी से गड्ढा कर पेड़ों को गिराकर लाखों का नुकसान कर दिया।
Madhubani News| सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया
वहीं गुरुवार को सदर डीएसपी राजीव कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में इस घटना की पुष्टि करते हुए आयोजित प्रेसवार्ता में गिरफ्तार आरोपित रमण कुमार के बारे में जानकारी दी। हत्यारोपित रमण की गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी दल में पुनि सह एसएचओ रोहित, पुअनि माया कुमारी, चौकीदार सुरेश मंडल व जीवछ मंडल शामिल थे।

















