spot_img

मधुबनी के अरेर में अपराधियों ने बोलेरो को फूंका, जिंदा कारतूस, पेट्रॉल भरा बाल्टी और सिलेंडर बरामद

spot_img
- Advertisement -

फोटो: बेनीपट्टी के नवकरही गांव में जला हुआ बोलेरो व पेट्रोल भरी बाल्टी

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। अरेर थाना के नवकरही गांव में अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल छिड़ककर दरवाजे पर खड़ी एक बोलेरो को फूंक डाला है। घटना शनिवार की रात करीब 1 बजे के आस-पास की बताई जा रही है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि नवकरही गांव निवासी ईश्वरचंद्र झा के दरवाजे पर बीते करीब दस दिनों से एक बोलेरो वाहन लगी थी, जहां शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने प्लास्टिक के बाल्टी में लाये पेट्रोल छिड़ककर बोलेरो में आग लगा दी। आग की लपटें तेज होने के बाद आस-पास के लोग जगे और बाहर निकले तो बोलेरो में आग लगी देख गृहस्वामी को मधुबनी के अरेर में अपराधियों ने बोलेरो को फूंका, जिंदा कारतूस, पेट्रॉल भरा बाल्टी और सिलेंडर बरामदजगाया। जब गृह स्वामी जागकर अपने घर का गेट खोलकर दरवाजे पर आये तो देखा कि उनके गेट के समीप लिकेज करता हुआ 5 लीटर वाला 2 नया गैस सिलेंडर रखा था और एक बाल्टी में पेट्रोल रखा था। वही दो बाल्टी खाली पड़ी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

इसके अलावा दरवाजे पर 315 एमएम का एक जिंदा कारतूस भी गिरा हुआ था। गृह स्वामी के द्वारा इसकी सूचना अरेर थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर अरेर के थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार दल बल के साथ नवकरही गांव स्थित घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गये। मधुबनी के अरेर में अपराधियों ने बोलेरो को फूंका, जिंदा कारतूस, पेट्रॉल भरा बाल्टी और सिलेंडर बरामदथाना पुलिस ने घटना स्थल से उक्त दो गैस सिलेंडर, पेट्रोल भरे बाल्टी, क्षतिग्रस्त बाल्टी और एक जिंदा कारतूस को जब्त कर अपने साथ थाने ले गयी। सूत्रों की मानें तो जिस बोलेरो में आग लगने की बात कही जा रही है, वह बोलेरो संबंधित गृह स्वामी का नही है।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

अब सवाल उठता है कि आखिर उक्त बोलेरो जो करीब दस दिनों से गृहस्वामी के दरवाजे पर खड़ी थी, वह आखिर किसकी है, और उक्त बोलेरो संबंधित गृह स्वामी की नही है तो किसका है और किस परिस्थिति में उनके दरवाजे पर लगी थी? उक्त बोलेरो के स्वामित्व संबंधित तथ्य की बारीकी से जांच पड़ताल करने पर ही घटना की हकीकत सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। इस संबंध में अरेर के थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि अब तक गृह स्वामी के द्वारा इस संबंध में आवेदन नही प्राप्त हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD

खान सर के खिलाफ पुलिस डायरी में ‘बड़ा खुलासा’, क्या अब बढ़ेंगी मुश्किलें? जमानत पर फैसला टला!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। पुलिस डायरी में खुलासा हुआ है कि फायरिंग आत्मरक्षा में नहीं की गई थी, जिससे खान सर की मु#KhanSir,#PatnaCourt,#BiharNews