spot_img

मधुबनी के लौकही में आम के पेड़ से लटकी मिली घोघरडीहा के व्यक्ति की लाश

spot_img
- Advertisement -

फोटो: शव के समीप उमड़ी लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस

लौकही, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरेन्द्रपुर चौक से दो सौ मीटर दक्षिण एक आम के बगीचे में पेड़ से घोघरडीहा के एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। वहीं अंधरामठ पुलिस ने मृतक की पहचान घोघरडीहा थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी निवासी रामप्रसाद मंडल के पुत्र दिगम्बर कुमार मंडल (35) के रूप में की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों ने अंधरामठ थाना को सुबह साढ़े छः बजे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दल-बल के साथ घटनास्थल का मुआयना करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

ग्रामीणों के अनुसार मृतक मानसिक तौर पर विक्षिप्त था। वहीं फांसी लगने वाली बात पूरे प्रखंड में आग की तरह फैल गई। शव देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था। हर कोई फांसी लगे व्यक्ति के बारे में तरह-तरह की बातें करने लगे। कुछ ग्रामीणो ने फांसी लगाकर हत्या करने का संदेह जताया। वहीं अंधरामठ थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!
मधुबनी के लौकही में आम के पेड़ से लटकी मिली घोघरडीहा के व्यक्ति की लाश
मधुबनी के लौकही में आम के पेड़ से लटकी मिली घोघरडीहा के व्यक्ति की लाश

रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है तथा इस संदर्भ में छानबीन कर रही है। वहीं सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था तथा शव के पंचनामा के दौरान आत्महत्या जैसा प्रतीत होता है। वहीं परिजनों ने भी किसी के विरुद्ध कोई आवेदन नहीं दिया एवं लिखित आवेदन में आत्महत्या करार दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

बड़ी खबर! 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों से मांगा गया खास डेटा! शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! 30 जून की डेडलाइन?

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली के लिए बड़ा कदम उठाया है। 9वीं से 12वीं के NET, JRF और PhD धारक शिक्षकों का डेटा मांगा गया है, जो जल्#BiharEducation,#CollegeJobs,#NETJRF

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur