spot_img

नेपाल में 13 मई को पंचायत चुनाव, Madhubani सीमा पर SSB-APF की Joint Patrolling

spot_img
- Advertisement -

ई माह में नेपाल में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ जवानों ने गुरुवार को सीमावर्ती इलाके में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर संयुक्त बॉर्डर एरिया में ज्वाइंट पेट्रोलिंग करते हुए सीमा पर बसो बास करने वाले लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया।

- Advertisement -

45 वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों की ओर से समीक्षा बैठक किया गया। जिसमें एसएसबी और एपीएफ के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि नेपाल में पंचायत स्तरीय चुनाव 13 मई 2022 को होगा। दोनों देश के प्रतिनिधियों ने समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया कि नेपाल में शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए एसएसबी और एपीएफ कटिबद्ध हैं।

- Advertisement -

शैलेश सिंह ने बताया कि अपराध मुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर 10 मई तक भारत-नेपाल के बॉर्डर पर अलग-अलग क्षेत्रों में दोनों देश के जवानों के द्वारा संयुक्त गश्ती जारी रहेगी,और अपराधियों पर पैनी नजर रहेगी ताकि लोगों को कोई डराए-धमकाए नहीं। निर्भीक होकर लोग अपने मत का प्रयोग करें।

- Advertisement -

नेपाली एपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुरेंदर कुमार मंडल ने सीमा के पास के गांवों के लोगों से कहा कि संदिग्ध लोगों और तस्करों को अगर अपने गांव मुहल्ले में देखे तो इसकी जानकारी भारतीय एसएसबी नेपाल के एपीएफ को दे। दोनों देशों के सीमा पर तैनात जवानों की ओर से त्वरित कार्रवाई होगी।

उन्होंने लोगों से कहा कि नेपाल में चुनाव के मद्देनजर दोनों देश की सीमा पर तैनात जवानों ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चौकसी बढ़ा दी हैं। पेट्रोलिंग के कर्म में एसएसबी 45 वीं बटालियन कुनौली कैंप के सब इंस्पेक्टर एन टी भूटिया, एपीएफ नेपाल के सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार मंडल अपने-अपने टीम की नेतृत्व कर रहे थे। पेट्रोलिंग में एसएसबी एपीएफ का टीम मौजूद थे। बता दें कि निर्मली, सुपौल, मधुबनी समेत, बिहार से सटे सभी सीमाओं पर यह पेट्रोलिंग चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga Moharram Violence: दरभंगा में मोहर्रम के बाद बरिऔल चौक पर हिंसक झड़प हुई, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने घरों, दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिर#DarbhangaNews,#BiharPolice,#MoharramViolence

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews