spot_img

मुंगेर सांसद और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, CM नीतीश के नेतृत्व में पूरी तरह बदला है हमारा बिहार, पूरे देश के लोग की पसंद नीतीश कुमार

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर। यूपी विधानसभा चुनाव और मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुहर लगी कि पार्टी दोनों जगह चुनाव लड़ेगी। पार्टी वहां राजग (NDA) गठबंधन के साथ चुनावी मैदान पर उतरेगी या नहीं, इसको लेकर मंगलवार को मुंगेर पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारी कर रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुंगेर सांसद ललन सिंह से कहा

- Advertisement -

चुनाव से पहले गठबंधन से बात की जाएगी, दोनों राज्यों में चुनाव लड़ने में जदयू को सीटों की हिस्सेदारी मिलती है तो ठीक है, नहीं तो जदयू पूरी ताकत के साथ दोनों जगहों पर चुनाव लड़ेगी।

सांसद मंगलवार को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के बरियापुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीडि़तों से मिलने पहुंचे थे। उन्होनें कहा कि जदयू गठबंधन के साथ है। सीट शेयरिंग में जदयू की बात को गंभीरता से सुना गया तो राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ ही चुनाव लड़ा जाएगा। दोनों जगहों पर सीटों की हिस्सेदारी नहीं बनने पर जदयू अकेला मजूबती से मैदान में होगा।

उन्होनें आगे कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पूरी तरह बदल गया है। हर क्षेत्र में विकास का काम हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में जो बदलाव हुए हैं वह हर राज्य की जनता देख रही है।

 

दोनों राज्यों में जदयू ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वहां के जदयू के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में है। पूरे देश के लोग नीतीश कुमार को पसंद करते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

Prayagraj Coaching: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया। 50 अन्य संस्थानों पर भी ग#PrayagrajCoaching,#PDAAction,#KhanGlobalClasses