spot_img

बिहार के नवादा में शराब के नशे में धुत अपराधियों ने की 1 घंटे तक अंधाधुंध फायरिंग, ग्रामीणों ने एक अपराधी को दबोचा, लोडेड रायफल और कारतूस बरामद

spot_img
- Advertisement -

वादा जिले के रजौली थाने के ग्राम पंचायत सिरोडाबार के भौर गांव में शनिवार की देर रात गुंडों ने अंधा धुंध फायरिंग कर दहशत पैदा कर दी।

- Advertisement -

ग्रामवासियों ने अपराधी में से एक उमेश यादव को पकड़ने में सफल रही । उसका राइफल व कारतूस भी छीन ली। लेकिन अपराधियों ने उसे छुड़ाकर मोटरसाइकिल और रायफल छोड़कर भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी ,तो पुलिस अपने बल के साथ ग्राम भौर पहुच कर मोटरसाइकिल और रायफल अपने कब्जे मे लिया। गुंडों के इस कार्रवाई से ग्रामीणों में दहशत है।

- Advertisement -

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही उमेश यादव ,साधु यादव ,पप्पू यादव ,मिथिलेश यादव ,गुड्डू यादव ,विनोद यादव आदि गुंडा गिरोह के लोगों के द्वारा ग्राम पंचायत चुनाव में मुखिया के लिए उम्मीदवार खड़ा किया गया था। जिसे ग्रामीणों ने अपना मत नहीं दिया ।जिस कारण वे चुनाव हार गए। इसी को लेकर ग्रामीणों में दहशत पैदा कर उसे औकात बताने के उद्देश्य गालियां देते हुए अंधाधुंध फायरिंग की गई।

- Advertisement -

सच्चाई है कि अगर होली गा रहे ग्रामीण तितर-बितर नहीं होते तो संभव था हत्या भी कर दी जाती। शराब के नशे में धुत बदमाशों ने 1 घंटे तक गोलियां चलाकर गालियां देते रहे। सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस गांव पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा छीने गए रायफल व कारतूस बरामद किया। अपराधियों ने अपना मोटरसाइकिल भी छोड़कर भागा।

थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया
कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।लेकिन वह सब गांव छोड़कर भाग गए ।जिस कारण उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है ।अपराधियों के इस कारनामे के कारण शांतिपूर्ण नागरिक दहशत में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने एसपी से गांव में पुलिस बल तैनात करने की भी मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Gas News: गैस सिलिंडर के लिए भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, मधुबनी में हड़कंप!

मधुबनी के झंझारपुर में इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई उपभोक्ता घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।#MadhubaniGas,#JhanjharpurNews,#BiharNews

Bhagalpur Police News: बड़ा बदलाव! Bhagalpur, DARBHANGA, Madhubani समेत बिहार के इन जिले में अब गांव-गांव पहुंचेगी ‘ग्रामीण एसपी’ की पुलिस, आपकी सुरक्षा होगी...

बिहार के 16 जिलों में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) की तैनाती से ग्रामीण इलाकों में पुलिसिंग मजबूत होगी। भागलपुर सहित अन्य जिलों में पद सृजित हुए हैं।#BhagalpurPolice,#BiharPolice,#RuralSP

Bihar Student Credit Card News: छात्रों को मिला हजारों करोड़ का लोन, लेकिन लौटे सिर्फ 2.72% पैसे? क्या है पूरा गणित और किसको मिला...

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ने OBC छात्रों को सबसे ज़्यादा 5620.93 करोड़ रुपये का लाभ दिया है। हालांकि, धीमी ऋण वापसी की दर सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन ग#BiharStudentCard,#OBCStudents,#EducationLoanBihar

Bhagalpur Airport News: हो सकता है बड़ा हादसा! Bhagalpur Airport के पास बनीं खतरनाक ऊंची इमारतें! DM का बड़ा आदेश, 72 घंटे में कीजिए...

भागलपुर हवाई अड्डे के आसपास सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर बनीं ऊंची इमारतों पर प्रशासन सख्त। DM ने विमान सुरक्षा को देखते हुए 72 घंटे में विस्तृत जांच रिपोर्ट मा#BhagalpurAirport,#BiharNews,#BuildingSafety