spot_img

भागलपुर मायागंज अस्पताल: ‘डॉक्टरों ने धक्का-मुक्की की, इलाज नहीं किया’, 23 साल के युवक की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Mayaganj Hospital: पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में सीढ़ी से गिरे मिथिलेश पासवान को समय पर नहीं मिला उपचार। डॉक्टरों पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा।

spot_img
- Advertisement -

Mayaganj Hospital: बिहार के भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां इलाज के अभाव में 23 वर्षीय एक युवक की जान चली गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जो करीब 3 घंटे तक चलता रहा। परिजनों ने डॉक्टरों पर न सिर्फ इलाज में देरी बल्कि धक्का-मुक्की का भी आरोप लगाया है।

- Advertisement -

कैसे हुई मिथिलेश पासवान की मौत?

मिर्जाचौकी, झारखंड के रहने वाले 23 वर्षीय मिथिलेश पासवान सीढ़ी से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल, मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी मिथिलेश को समय पर उपचार नहीं मिल सका, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

मृतक मिथिलेश के भाई छत्टू पासवान ने बताया, “हम मायागंज अस्पताल लाए थे। इमरजेंसी गेट के बाहर तकरीबन डेढ़ घंटे से ज्यादा हम लोगों को खड़ा रखा। उसके बाद डॉक्टर आए। उन्होंने कहा, यहां इलाज नहीं होगा, दूसरे विभाग में भेज दिया। वहां गए तो उन्होंने कहा, यहां इलाज नहीं होगा। 4 घंटे तक एक-दूसरे विभाग भेजता रहा, लेकिन डॉक्टर ने ना तो किसी प्रकार की जांच की, ना कोई इंजेक्शन लगाया, ना कोई परिवार वालों की बात सुनी। आखिरकार उनकी मौत हो गई।”

- Advertisement -

मायागंज अस्पताल पर गंभीर आरोप: 4 घंटे तक भटकाया, नहीं मिला इलाज

परिजनों का दावा है कि मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने मिथिलेश को 4 घंटे तक एक विभाग से दूसरे विभाग भटकाते रहे। इस दौरान न तो उसकी कोई जांच की गई, न कोई इंजेक्शन लगाया गया और न ही परिवार की बात सुनी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की हालत नाजुक, पटना से चेन्नई तक का लंबा सफर क्यों? जानें क्या है नया अपडेट

भागलपुर मायागंज अस्पताल: 'डॉक्टरों ने धक्का-मुक्की की, इलाज नहीं किया', 23 साल के युवक की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा

इसी लापरवाही के कारण मिथिलेश ने दम तोड़ दिया। छत्टू पासवान ने डॉक्टरों पर धक्का-मुक्की का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल हम लोग आए थे, लेकिन यहां डॉक्टर सुनने को तैयार नहीं थे। बोलने पर डॉक्टर ने मेरे साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस के सामने कहा, यहां इलाज नहीं होगा।”

यह भी पढ़ें:  नेपाल बाढ़ में फंसे यात्रियों की उम्मीद बनी भारतीय रेलवे! जानिए कैसे मिली पटना में बड़ी राहत

परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मिथिलेश की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। यह हंगामा लगभग 3 घंटे तक चलता रहा, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बरारी पुलिस चौकी के कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले पर अस्पताल अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल का कोई जवाब नहीं दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land Revenue बिहार में जमीन का लगान नहीं चुकाया तो आएगा SMS! लाखों रैयतों की बढ़ी टेंशन

Bihar Land Revenue: बिहार सरकार ने 45 हजार गांवों में जमीन लगान के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। SMS भेजकर वसूली की जाएगी, लेकिन पुराने रिकॉर्ड और डाटा एंट्री की#BiharLandRevenue,#LandRecordsBihar,#RevenueDepartment

गंगा का रौद्र रूप: भागलपुर में निगल गई कई घर, पूरा गांव समाने का डर!

Bihar Ganga Erosion: भागलपुर के सबौर प्रखंड में गंगा नदी का रौद्र रूप। इंग्लिश गांव में भीषण कटाव से कई घर नदी में समा गए, इतवारी साह का दो मंजिला मकान विलीन। दर्जन भर अन्य घरों पर#BiharGangaErosion,#BhagalpurNews,#RiverErosion

भागलपुर और बांका के हर गांव में पहुंचेगा कानून! 255 ‘कानून के रखवाले’ बदलेंगे आपकी जिंदगी

Bihar Legal Aid: अब कानून सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा! भागलपुर में 255 पारालीगल वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया है, जो बिहार के गांवों में जाकर लोगों को उनके कानूनी अधिकार#BiharLegalAid,#BhagalpurNews,#ParalegalVolunteers

भागलपुर के नवगछिया में गंगा हुईं रौद्र | करोड़ों के काम ‘ऊंट के मुंह में जीरा’! जल संसाधन विभाग की कार्यशैली पर सवाल,...

Bhagalpur Erosion News: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में गंगा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। राघोपुर काजीकोरैया बांध का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिससे क्षेत्र में कट#BhagalpurErosion,#GangaFlood,#BiharNews