spot_img

दरभंगा में जिम संचालक पर शिकंजा! फरार आरोपी की अब संपत्ति होगी कुर्क?

Darbhanga Gym Operator: युवती से छेड़छाड़, गंदी वीडियो और व्हाट्सएप चैट के गंभीर आरोपों में घिरे फिटनेस 24 के संचालक शराफत हुसैन की तलाश में पुलिस ने दबिश बढ़ा दी है। गिरफ्तारी वारंट के बाद अब कुर्की की भी तैयारी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Gym Operator: प्रभास रंजन दरभंगा।दरभंगा में एक युवती द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद से जिम संचालक शराफत हुसैन फरार चल रहा है। महिला थाना पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और अब न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट मिलने के बाद कुर्की-जप्ती तक की कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं होता है, तो सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -

नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने जिम संचालक के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। महिला थाना पुलिस के साथ-साथ कई अन्य पुलिस टीमें भी उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Flood बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रोशन आनंद, बोले- 'हर साल राहत नहीं, अब मजबूत बांध चाहिए!'

जिम संचालक पर लगे हैं ये गंभीर आरोप

फिटनेस 24 के जिम संचालक शराफत हुसैन पर युवती ने कई संगीन आरोप लगाए हैं। इनमें छेड़छाड़, गंदी वीडियो बनाने और व्हाट्सएप चैट के जरिए परेशान करने जैसे मामले शामिल हैं। इन आरोपों के आधार पर महिला थाना पुलिस ने युवती के आवेदन पर विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सुपौल में खौफनाक मंजर! सड़क पर घूमता मिला 8 फीट का मगरमच्छ, देखने वालों के उड़े होश

गिरफ्तारी वारंट के बाद कुर्की की तैयारी में पुलिस

पुलिस ने आरोपी जिम संचालक की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय में आवेदन देकर वारंट प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। न्यायालय से आदेश मिलते ही पुलिस शराफत हुसैन को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव हथकंडा अपनाएगी। यदि आरोपी जिम संचालक तय समय सीमा के भीतर गिरफ्तार नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जप्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:  Madhepura Crime मधेपुरा में मुखिया के देवर को 7 गोली से भूना, अपराधियों ने सड़क पर घेरकर मारा!गिराकर भूना, फिर पीछा कर मारी गोली

इस मामले में पुलिस ने आरोपी शराफत हुसैन के तीन रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए महिला थाना बुलाया था। हालांकि, पूछताछ के बाद उन सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी तक यह अभियान जारी रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Food Safety बिहार में खाने-पीने का सामान खरीदते हैं तो सावधान! स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, प्लांट सील |रोहतास, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में...

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। रोहतास, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में छापेमारी कर एक्सपायर्ड और दूषित खाद्य सामग्री जब्त#BiharFoodSafety,#FoodAdulteration,#HealthDepartmentBihar

Bihar Weather Alert बिहार में मौसम का महा-अलर्ट! 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की बड़ी चेतावनी

Bihar Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बिहार के लिए 15 से 21 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। 16 सितंबर को 25 जिलों में येलो अलर्ट है, जहां भारी बारिश, तेज हवा और व#BiharWeather,#RainAlert,#IMD

गैस खत्म होने की टेंशन खत्म! भागलपुर में अब 90 मिनट में मिलेगा पारदर्शी सिलेंडर, बाहर से दिखेगी गैस

Nathnagar Gas Cylinder: भागलपुर के नाथनगर में एचपी गैस ने 10 किलो के पारदर्शी सिलेंडर की शुरुआत की है। अब ग्राहक सिर्फ 90 मिनट में सिलेंडर पा सकेंगे और बाहर से गैस की मात्रा भी देख पाए#NathnagarNews,#HPGas,#TransparentCylinder

Bihar Political Row भागलपुर MP अजय को मंत्री शैलेंद्र का खुला चैलेंज! ‘चेत जाएं नहीं तो…’, गरमाई ‘बेली ब्रिज घोटाले’ पर सियासत

Bihar Political Row: बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने भागलपुर सांसद अजय मंडल को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने बेली ब्रिज घोटाले, जातिगत राजनीति और चुनावी निष्क्रियता प#BiharPolitics,#BhagalpurNews,#KumarShailendra