Explosion in Bhagalpur-Jaynagar Intercity Express | भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी में ब्लास्ट, महिला जख्मी, पढ़िए क्या है दरभंगा कनेक्शन
पटना। बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास बुधवार को भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक महिला जख्मी हो गयी।
आरपीएफ ने 2 लोगों को दरभंगा स्टेशन पर लिया हिरासत में
इस मामले में आरपीएफ ने दरभंगा स्टेशन पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। मंडल सुरक्षा आयुक्त जीएस जानी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि ट्रेन में शायद यात्री पटाखा लेकर जा रहे थे।
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के मुताबिक ट्रेन में एक व्यक्ति कपड़ों के बैग में पटाखा बनाने का सामान लेकर जा रहा था। उसी में धुंआ उठा था, जिसके बाद ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है।