बिहार की राजधानी पटना आपसी सौहार्द और भाईचारे का पूरे देश को स्पष्ट और निर्भीक, बिना लागलपेट, राजनीति के इतर एक खास संदेश, एक उदाहरण पेश कर रहा है।
रविवार को पटना के हनुमान मंदिर ने अजान के दौरान अपने लाउडस्पीकर बंद दिए। मस्जिद और मंदिर के बीच की दूरी 50 मीटर है। वहीं एक-दूसरे के प्रति सम्मान दर्शाते हुए मस्जिद ने मंदिर में आने वाले भक्तों का ख्याल रखा। यह नजारा ऐसे समय पर देखने को मिला है जब सूबे में लाउडस्पीकर को लेकर चर्चा जोरो पर है।
बीजेपी बिहार में यूपी की तरह लाउडस्पीकर हटाने की मांग कर रही है। नीतीश सरकार में मंत्री जनक राम ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने मस्जिद से लाउडस्पीकर के जरिए आने वाली तेज अजान पर रोक लगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जब होली, दिवाली पर डीजे और तेज गति वाले वाहन पर रोक लग सकती है तो मस्जिदों के लाउडस्पीकर से तेज आवाज में आने वाली अजान पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। मंत्री का कहना था कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे इसकी शिकायत मिलती रहती है।

पटना के महावीर मंदिर के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने कहा है कि पटना में एक मस्जिद 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक मंदिर अजान के दौरान अपने लाउडस्पीकर बंद कर देता है, जबकि मस्जिद एक-दूसरे के प्रति श्रद्धा के प्रतीक के रूप में मंदिर के भक्तों की देखभाल करती है।
वहीं, पटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित जामा मस्जिद के अध्यक्ष फैसल इमाम ने कहा है कि हमने रामनवमी पर मंदिर में आनेवाले भक्तों को शरबत की पेशकश की। क्योंकि, वे मस्जिद के सामने कतार में थे। मंदिर में लाउडस्पीकर पूरे दिन भजन-कीर्तन बजाते हैं, लेकिन अजान के दौरान सम्मान के प्रतीक के रूप में बंद कर दिये जाते हैं। सौहार्द की भावना है।
पटना के महावीर मंदिर के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने कहा कि ना तो हमें अजान से कोई दिक्कत है और ना ही उन्हें भजन-कीर्तन से कोई दिक्कत हैञ हम आपस में भाईचारा बनाये रखते हैं। साथ ही अक्सर एक-दूसरे की मदद करते हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राय क्या है
उनका कहना है कि हमारे विचार से सभी वाकिफ हैं। हम कभी किसी भी धर्म में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करते हैं। इससे पहले उन्होंने लाउडस्पीकर हटाने की बात को फालतू बताया था। उन्होंने कहा था कि बिहार में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर को हटाए जाने की बात का कोई मतलब नहीं है। सभी को अपना धर्म मानने का पूरा अधिकार है।
महाराष्ट्र समेत देश के कुछ हिस्सों में लाउडस्पीकर को लेकर बवाल मचा हुआ इसी बीच पटना में एक मंदिर और एक मस्जिद एक-दूसरे की प्रार्थनाओं और समारोहों का सम्मान करते हुए सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश कर रहे हैं। यहां मंदिर और मस्जिद सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर हैं। अजान के दौरान मंदिर अपने लाउडस्पीकरों को बंद कर देता है, मस्जिद भी उसी तरह मंदिर के भक्तों के प्रति सम्मान ख्याल रखती है।
लाउडस्पीकर विवाद के दौरान बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर एक स्पष्ट रुख बनाए रखा है और बार-बार दोहराया है कि उनकी सरकार कभी भी “ऐसी राजनीति में शामिल नहीं होगी” या किसी भी धर्म में हस्तक्षेप नहीं करेगी।

















