spot_img

Samastipur में पुलिस कस्‍टडी में फांसी पर झूल गया युवक, सुसाइड से मचा हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

सत्यनारायण चौधरी, समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाने में एक युवक की सनसनी तरीके से मौत से पुलिस विभाग में हड़कंप है। हिरासत एक युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद खराज के रहने वाला मो. गुलाब ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस खुदकुशी से कई सवाल भी उठ रहे। आखिर पुलिस हिरासत में एक युवक कैसे खुदकुशी कर सकता है। मगर, पुलिस की पड़ताल जारी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दलसिंहसराय थाना में गुलाब पत्नी के साथ विवाद के बाद ससुराल पक्ष की शिकायत पर जेल में बंद था। इसके बाद वह देर रात सिरिस्ता कक्ष में खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय थाना परिसर पहुंच मामले के छानबीन में जुट गए हैं।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जानकारी के अनुसार, पुलिस कस्‍टडी में बंद गुलाब का अपनी पत्‍नी से विवाद हो गया था। पत्नी की शिकायत पर उसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद हिरासत में ही उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हिरासत में खुदकुशी करने को लेकर कई सवाल पूछे जा रहे हैं लेकिन पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी: 48 घंटे में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन!

मो. गुलाब की शादी चार वर्ष पूर्व दलसिंहसराय नवादा वार्ड तीन निवासी मो.गुड्डू की बहन से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब सही रहा, लेकिन बाद में उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद रहने लगा। अभी यह मामला न्यायालय में चल रहा है। इसी बीच मो. गुलाब गुरुवार को अपने ससुराल पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी: 48 घंटे में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन!

इस बार भी वैसा ही हुआ। पत्नी और ससुराल वालों के साथ उसकी नोकझोंक हुई। इस दौरान मारपीट हुई। इजिसके बाद ससुराल वालों ने 112 नंबर पर इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. गुलाब को हिरासत में ले लिया। उसे थाने के सरिस्ता कक्ष में रखा गया।

कहा जा रहा है कि बीती रात उसने खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों की ओर से उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अब इस पूरे मामले पर पुलिस के वरीय अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Nepal Border Security | CM सम्राट का बड़ा फैसला: बिहार-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने का केंद्र के साथ बनी खास रणनीति...

Bihar Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और किसी भी कोताही को बर्दाश्त न करन #BiharBorderSecurity,#SamratChaudhary,#IndiaNepalBorder

Darbhanga News बच्चों ने उठाई झाड़ू, बदल दी स्कूल की तस्वीर! जाले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की अनोखी पहल

Bihar Swachhata Abhiyan: बिहार के जाले में कृषि विज्ञान केंद्र ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत जोगियारा व मजरा मध्य विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। छात्रों ने श्रमद #BiharSwachhata,#KrishiVigyanKendra,#JaleNews

बड़ी खबर: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया ये आदेश!

Bihar Computer Education: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर के रामजीचक राजकीय मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने अगले साल से बिहार के सरकारी स्कूलों में कं #BiharEducation,#SamratChoudhary,#ComputerEducation

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में जूडो-किकबॉक्सिंग का महासंग्राम! 157 छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, जानें क्या है खास

Bihar Sports News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में अंतर-महाविद्यालय किक-बॉक्सिंग, जूडो सहित 6 कॉम्बैट खेलों की प्रतियोगिता शुरू हुई है। इसमें 157 खिलाड़ियों ने भाग लिय #BiharSportsNews,#LNMUDarbhanga,#CombatSports