spot_img

बिहार के समस्तीपुर में निगरानी ने ASI उमेश सिंह को 30 हजार घूस लेते रंगे हाथों दबोचा, गाड़ियों पर बारात जाने का स्टीकर चिपकाकर पहुंची थी टीम

spot_img
- Advertisement -

बिहार में समस्तीपुर जिले के सराय रंजन थाने का एएसआई उमेश सिंह पटना से आई निगरानी विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया। टीम ने एएसआई को ने 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने पकड़े गए स्कॉर्पियो को छोड़ने के मामले में जमादार ने 30 हजार रुपए की मांग की थी।

- Advertisement -

निगरानी टीम ने बताया कि उमेश सिंह ने थाना में जब्त एक स्कार्पियो गाड़ी छोड़ने के एवज में मथुरापुर के रहने वाले वाहन मालिक वसीम से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इस पर उक्त वाहन मालिक ने निगरानी में शिकायत की थी।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

30 हजार रुपए पर डील तय हुई थी। इसकी गुप्त जानकारी निगरानी को दे दी गई थी। निगरानी ने शुरुआती जांच में मामले को सही पाते हुये अपना जाल बिछाया, जिसमें आरोपी जमादार फंस गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी: 48 घंटे में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन!

निगरानी विभाग की टीम अहले सुबह-सुबह गाड़ियों पर बारात जाने का स्टीकर चिपकाकर पहुंची थी, जिससे किसी को भी शक ना हो। निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जमादार उमेश सिंह वाहन मालिक वसीम को रिश्वत लेकर थाना में बुलाया था। जहां सादे लिबास में निगरानी की टीम पहले से वहां मौजूद थी। वाहन मालिक ने जैसे ही रिश्वत दिया, ठीक उसी वक्त निगरानी टीम ने जमादार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी: 48 घंटे में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन!

अचानक हुई कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम आरोपित को गिरफ्तार कर पटना ले गई। स्थानीय लागों के अनुसार शादी समारोह के स्टीकर लगे वाहन के साथ निगरानी टीम सरायंरजन थाना के आसपास सुबह से ही चक्कर लगा रही थी। पुलिस कर्मियों को कोई भनक नहीं लगी।

निगरानी टीम के डीएसपी एसके मवाड़ ने बताया कि मथुरापुर ओपी के रहने वाले मो. वसीम की स्कार्पियो सरायरंजन थाना क्षेत्र में दुघर्टनाग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने उस समय वाहन को जब्त कर लिया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में अर्जी लगाई। एएसआई ने न्यायालय में प्रतिवेदन सौंपने के एवज में प्रतिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी: 48 घंटे में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन!

सोमवार सुबह उसने वाहन मालिक को रिश्वत लेकर थाने में बुलाया था। वहां सादे लिबास में निगरानी टीम पहले से मौजूद थी। वाहन मालिक ने जैसे ही रिश्वत दी, ठीक उसी वक्त निगरानी टीम ने रिश्वत ले रहे एएसआई को गिरफ्तार कर लिया।अचानक हुई कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम आरोपित को गिरफ्तार कर पटना ले गई।

स्थानीय लागों के अनुसार शादी समारोह के स्टीकर लगे वाहन के साथ निगरानी टीम सरायंरजन थाना के आसपास सुबह से ही चक्कर लगा रही थी। पुलिस कर्मियों को इसकी कोई भनक नहीं लगी।

बीते वर्ष 23 नवम्बर को निगरानी विभाग की टीम ने जिले के मथुरापुर ओपी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और वारिसनगर अंचलाधिकारी संतोष कुमार को भी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Nepal Border Security | CM सम्राट का बड़ा फैसला: बिहार-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने का केंद्र के साथ बनी खास रणनीति...

Bihar Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और किसी भी कोताही को बर्दाश्त न करन #BiharBorderSecurity,#SamratChaudhary,#IndiaNepalBorder

Darbhanga News बच्चों ने उठाई झाड़ू, बदल दी स्कूल की तस्वीर! जाले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की अनोखी पहल

Bihar Swachhata Abhiyan: बिहार के जाले में कृषि विज्ञान केंद्र ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत जोगियारा व मजरा मध्य विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। छात्रों ने श्रमद #BiharSwachhata,#KrishiVigyanKendra,#JaleNews

बड़ी खबर: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया ये आदेश!

Bihar Computer Education: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर के रामजीचक राजकीय मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने अगले साल से बिहार के सरकारी स्कूलों में कं #BiharEducation,#SamratChoudhary,#ComputerEducation

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में जूडो-किकबॉक्सिंग का महासंग्राम! 157 छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, जानें क्या है खास

Bihar Sports News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में अंतर-महाविद्यालय किक-बॉक्सिंग, जूडो सहित 6 कॉम्बैट खेलों की प्रतियोगिता शुरू हुई है। इसमें 157 खिलाड़ियों ने भाग लिय #BiharSportsNews,#LNMUDarbhanga,#CombatSports