spot_img

बिहार के सीवान में भीषण हादसा, दुर्घटना में पांच की मौत, बारह से अधिक जख्मी, जीप की छत पर चढ़कर बारात जा रहे थे लोग, बुलडोजर और जीप की सीधी टक्कर में बड़ा हादसा

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहार के सीवान से इस वक्त की सबसे बड़ी और भयानक खबर आ रही है। सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनपुरा लंगड़पुरा मोड़ के पास शनिवार जेसीबी और जीप की सीधी टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बारह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि सभी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पढ़िए सबसे पहले देशज टाइम्स पर पूरी खबर, मगर इस खबर में मृतकों की संख्या घट-बढ़ सकती है। बनें रहिएगा हमारे साथ…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जीप पर सवार लोग मेहंदार मंदिर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जीप पर सवार लोग मेहंदार मंदिर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हसनपुरा थाना क्षेत्र के सहुली गांव निवासी सभी लोग मेहंदार मंदिर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

- Advertisement -

बारातियों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ लोग जीप की छत पर भी बैठ गए थे। जैसे ही जीप हसनपुरा थाना क्षेत्र के रजनपुरा लंगड़पुरा मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही जेसीबी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जीप में सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह है अपडेट
बिहार के सीवान में भीषण हादसा, दुर्घटना में पांच की मौत, बारह से अधिक जख्मी, जीप की छत पर चढ़कर बारात जा रहे थे लोग, बुलडोजर और जीप की सीधी टक्कर में बड़ा हादसा

जिले में एमएच नगर थाना के रजनपुरा लंगड़ा मोड़ पर जेसीबी और तेज रफ्तार जीप की टक्कर में जीप सवार दो लोगो की मौके पर मौत हो गयी जबकी दर्जन के करीब जीप सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

मृतक की पहचान सहुली की विगना देवी पति किशुन कुमार तथा छपरा जिले के अंजू कुमारी 17 वर्ष के रुप में हुई है। फिलहाल इस घटना में और मौत की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

गांव की सड़क से जेसीबी एसएच-89 पर चढ रही थी तभी सीवान के तरफ से सिसवन जा रही जीप ने काफी तेज रफ्तार में टक्कर मार दिया। जिससे जीप में बैठे 18 लोगो में दो महिलाओं की मौत मौके पर हो गई जबकि अन्य सभी घायल हो गए। घायलों में 6 लोग बेहद गंभीर है जिनका स्थानीय इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन सीवान लेकर चले गये।

घायलों में एक कि स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सहुली से पारस शर्मा की पुत्री खुशबू कुमारी की शादी समारोह में सभी लोग मेंहन्दार स्थित मंदिर जा रहे थे तभी रजनपुरा समीप यह घटना हो गयी।

इस घटना के बाद एम एच नगर पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले थाने लायी।लोगो ने मुख्य सड़क को घण्टो जाम कर मुआवजा की मांग की। सूचना पाकर हसनपुरा अंचलाधिकारी प्रभात कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना कोचिंग विवाद: खान सर की गिरफ्तारी पर आज कोर्ट में बड़ा फैसला! पुलिस का चौंकाने वाला दावा, पेश करेगी ‘ डायरी ‘

Bihar Coaching Controversy: पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज फायरिंग मामले में आरोपित फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज अहम सुनवाई होगी। पुलिस कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी पेश करेगी, जिसके#BiharCoachingControversy,#FaisalKhanNews,#PatnaCrime

‘डांस करने गई थीं 2 बहनें’… बेगूसराय के बाद अब पटना शर्मसार! तिलक समारोह में बुलाकर गैंगरेप, 13 पर FIR

Patna Gangrape: पटना में दो डांसर बहनों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलक समारोह के बहाने बुलाकर 13 लोगों ने दरिंदगी की। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा।#PatnaGangrape,#BiharCrime,#Naubatpur

बिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 60 KM/h की#BiharWeather,#IMDAlert,#RainWarning

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident