spot_img

Mumbai News: सांसद नवनीत राणा तथा विधायक रवि राणा नजरबंद, हनुमान चालीसा के पाठ पर अड़े

spot_img
- Advertisement -

मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर है। निर्दलीय सांसद नवनीत राणा तथा निर्दलीय विधायक रवि राणा को मुंबई पुलिस ने उनके मुंबई स्थित खार इलाके के आवास में नजरबंद कर दिया है।

- Advertisement -

राणा दम्पति के घर पर 10 पुलिस कर्मी तैनात हैं, जो उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। इसके बाद भी राणा दम्पति ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री के आवास मातोश्री बंगले पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

- Advertisement -

महिलाओं की आड़ में महाविकास आघाड़ी सरकार पर हमला कर रही है भाजपा: संजय राऊत

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि राणा दम्पति हनुमान चालीसा के नाम पर राज्य में दंगा भड़काना चाहते हैं। यह दोनों यह सब काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर उनकी शह पर कर रहे हैं, जबकि इनका इससे कोई लेना देना नहीं है। संजय राऊत ने कहा कि भाजपा महिलाओं को आगे कर महाविकास आघाड़ी पर हमला कर रही है, इससे उसे कुछ हासिल नहीं होगा। भाजपा में अगर हिम्मत है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए। संजय राऊत ने राणा दम्पति को चेतावनी देते हुए कहा कि शिवसैनिकों की संयम की परीक्षा न लें, वर्ना इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

नवनीत राणा ने कहा कि शिवसैनिक कहते हैं कि मातोश्री उनके लिए मंदिर है, इसी वजह से वह वहां जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहती हैं और वह वहां जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी। नवनीत राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इशारे पर राज्य सरकार पुलिस का सहयोग लेकर उन पर हमला करवाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनहित के काम की बजाय लोगों पर मामला किस तरह दर्ज हो, सिर्फ इतना ही काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि नवनीत राणा तथा रवि राणा की ताकत कितनी है, सभी जानते हैं। वे दोनों किसी के इशारे पर महाराष्ट्र का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना पहले से बहुत ज्यादा संयमी हो गई है। पुलिस अपना काम कर रही है। जयंत पाटिल ने कहा कि यह सब भगवान को खुश करने के लिए नहीं बल्कि वोट हासिल करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करना किसी आधार पर गलत नहीं ठहराया जा सकता है। शिवसेना को चाहिए था कि जब राणा दम्पति ने हनुमान चालीसा पढ़ने का चैलेंज दिया था, उन्हें कुर्सी आदि की व्यवस्था कर देनी चाहिए थी। इस मामले को ईगो के रूप में नहीं लेना चाहिए था।

यह भी पढ़ें:  आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

राज्य के खाद्यान्न आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि पहले आवाज आई कि मस्जिदों से अजान आई तो हम हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। राणा दम्पति ने इससे बहुत आगे निकलकर मातोश्री पर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान कर दिया। छगन भुजबल ने कहा राणा दम्पति यह सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए और महाराष्ट्र में दंगा भड़काने के लिए किसी के इशारे पर कर रहे हैं। इनका प्रयास सिर्फ महाराष्ट्र को बदनाम करने का है। सरकार आती है, जाती है लेकिन यह कौन सा तरीका है किसी के घर पर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि अमरावती संसदीय क्षेत्र की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा तथा निर्दलीय विधायक रवि राणा ने आज सुबह 9 बजे मुंबई में मुख्यमंत्री के आवास मातोश्री पर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ने की चुनौती दी थी। इसी वजह से मातोश्री बंगले पर शुक्रवार रात से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शिवसैनिकों ने मातोश्री बंगले के बाहर घेरा बना दिया है। कानून व्यवस्था न बिगड़े. इसी वजह से राणा दम्पति को उनके ही खार स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD