spot_img

Bihar News|Bhagalpur Road Accident| बरातियों से भरी स्कॉर्पियो पर दूसरे लेन से आकर पलटा हाइवा, हाइवा में घुसा स्कार्पियो, बरात जा रहे छह की मौत

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Bhagalpur Road Accident| बरातियों से भरी स्कॉर्पियो पर दूसरे लेन से आकर पलटा हाइवा ने एक हंसती हुई शादी में ग्रहण लगा दिया जहां हाइवा में घुसा स्कार्पियो छह बरातियों के लिए काल बनकर आया। हादसा, भागलपुर जिले के कहलगांव मुख्य मार्ग एनएच-80 पर बीती देर रात घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर के पास सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार छह बरातियों की मौत हो गई। हादसे तीन लोग घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर है। घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Bhagalpur Road Accident|Bihar News | मोहित की बरात जा रही थी लवली के घर

जानकारी के अनुसार, मुंगेर के मोहित की शादी श्रीमतपुर गांव में होने वाली थी। दुल्हन लवली के घर जश्न मन रहा था। इसी दौरान मोहित की बारात गोरिया टीला से श्रीमतपुर गांव के बीच जब स्कॉर्पियो पर सवार बराती जश्न में डूबे चल रहे थे कि यह गाड़ी घोघा से कहलांव के रास्ते में एक छर्री लदा हाइवा ट्रक दूसरी सड़क से आकर ओवरलोड ट्रक दूसरी सड़क पर जा रही स्कार्पियों गाड़ी पर पलट गया। इससे गाड़ी में मौजूद छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  झारखंड हाई कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला: 'रात में महिला के घर घुसकर कपड़े उठाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं', मचा बवाल!

Bhagalpur Road Accident|Bihar News | तेज रफ्तार स्टोन चिप्स से लदा ट्रक नियंत्रण खो बैठा, स्कार्पियो से जा टकराया

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक जीप को टक्कर मार दी। इससे दो नाबालिगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। हादसा सोमवार रात करीब 11.30 बजे आमापुर गांव में हुआ। घोघा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अजीत कुमार ने कहा, तेज रफ्तार स्टोन चिप्स से लदा ट्रक कथित तौर पर नियंत्रण खो बैठा और राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर स्कार्पियो से टकरा गया। यात्री एक शादी की पार्टी में जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में चोरी का सनसनीखेज खुलासा: जला सोना बरामद, दो शातिर गिरफ्तार! क्या था मकसद?

Bhagalpur Road Accident|Bihar News | मरने वालों में बालक और किशोर भी शामिल

घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक, जिसे जब्त कर लिया गया है, भाग गया। कुमार ने कहा, बचाव कार्य तीन घंटे तक जारी रहा।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान सत्यम मंडल (32), संचित कुमार (18), अभिषेक कुमार (12), पंकज कुमार सिंह (35), अमित दास (16) और परिमल दास (42) के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें:  दुबई से बिहार में खुलेगा रोजगार का द्वार! एआईएम ग्लोबल फाउंडेशन से सरकार की MOU | हाईटेक फूड प्रोसेसिंग पार्क से बदलेगी तस्वीर | पहुंची उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

Bhagalpur Road Accident|Bihar News | मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला

जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एनएच-80 का निर्माण कर रही एजेंसी की जेसीबी और अन्य संसाधनों से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। इनमें छह की मौत हो चुकी थी। बाकी तीन लोग घायल मिले। घायलों ने स्थानीय लोगों को जो सूचना दी, उसके अनुसार बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रही थी।

Bhagalpur Road Accident|Bihar News | एक घंटे तक  लोग मलबे में दबे रहे

जानकारी के मुताबिक तीन स्कॉर्पियो से बाराती भागलपुर से कहलगांव की ओर जा रहे थी। विपरीत दिशा से गिट्टी लदा हाइवा आ रहा था। इसी दौरान हाईवा अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पर पलट गया। बीच में चल रही स्कॉर्पियो पूरी तरह से हाइवा की जद में आ गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायल कैलाश ने बताया कि लगभग एक घंटे तक वो लोग मलबे में दबे रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Big News बड़ी खुशखबरी -मिथिला की कला का राष्ट्रीय उड़ान ! बिहार की मधुबनी पेंटिंग हुई नेशनल, चुनाव आयोग ने मांगी 50 कलाकृतियां...

Bihar Madhubani Painting: बिहार की विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग को अब राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलेगी। भारत निर्वाचन आयोग ने मधुबनी चित्रकला संस्थान से 50 पेंटिंग्स की मांग की है, जिससे स#BiharNews,#MadhubaniPainting,#ElectionCommission

BIHAR से क्या होगा खत्म – 2030 तक क्या बदलेगा? CM सम्राट के दावे से हड़कंप, जानिए प्लान! क्या 2030 का लक्ष्य हासिल...

Bihar Migration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि 2030 से पहले राज्य से पलायन रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और बेहतर बुनियादी ढांचे के विकास से प#BiharMigration,#SamratChaudhary,#BiharDevelopment

बाढ़ से बेहाल बिहार के स्कूल: बच्चों की पढ़ाई पर लगा ब्रेक, कब खुलेंगे विद्यालय?

Bihar Flood Affected Schools: बिहार में मॉनसून की बाढ़ ने स्कूली शिक्षा पर कहर बरपाया है। खगड़िया से पटना तक सैकड़ों सरकारी स्कूल पानी में डूबे हैं, जिससे लाखों बच्चों की पढ़ाई 15 दिनों से अ#BiharFlood,#SchoolClosure,#BiharEducation

Bihar Chhath Puja साउथ और बॉलीवुड की तड़का अभिनेत्री तमन्ना भाटिया करेंगी महापर्व छठ पूजा ! साड़ी – लाल सिंदूर और ‘छठी मैया’ का...

Bihar Chhath Puja: साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी एक नई पहचान को लेकर चर्चा में हैं. उनका जुड़ाव बिहार की उस महापर्व छठ पूजा से हुआ है, जिसकी आ#TamannaahBhatia,#BiharChhath,#TheOneFilm