spot_img

Patna में बड़ी हलचल है, फिर RJD Supremo Lalu से मिले CM Nitish Kumar…हफ्ते में दूसरी बार, सियासी मुलाकात, मायने बड़े हैं?

spot_img
- Advertisement -

पटना से बड़ी खबर आ रही है। राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार शनिवार को उनके आवास पर पहुंचे। लगातार दोनों की मुलाकात बहुत कुछ संकेत भर नहीं है, इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

- Advertisement -

वैसे, ‘लैंड फॉर जॉब मामले’ में जमानत मिलने के बाद राजद सुप्रीमो लालू दिल्ली से पटना लौटे हैं। वही उसके बाद वे शनिवार शाम अचानक से नीतीश से मुलाकात करने उनके घर गए।

- Advertisement -

सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी के अल्पसंख्यक नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद सीधे वे राबड़ी आवास पहुंच गए। वहां उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की। लगभग 15 मिनट तक नीतीश कुमार और लालू यादव की यह मुलाकात एक ही हफ्ते में दूसरी मुलाकात है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  तेज प्रताप यादव ने RJD से किया किनारा, गीता पर कसम खाकर बोले- कभी नहीं लौटूंगा

दोनों नेताओं की यह मुलाकात उस समय हो रही है जब नीतीश ने शनिवार को जदयू के अल्पसंख्यक नेताओं से मुलाकात की। हालांकि, इन मुलाकात का कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।

वहीं लालू यादव को ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में जमानत मिली है। इन तमाम घटनाक्रमों में बीच लालू यादव अब नीतीश कुमार के घर जाकर उनसे मुलाकात करने पहुंचे हैं।

इससे पहले लालू यादव से मिलने सीएम नीतीश कुमार 2 अक्टूबर को गए थे। उसी दिन जातीय गणना के नतीजे जारी हुए। इसके बाद लालू यादव लैंड फॉर जॉब स्कैम में पेश होने के लिए तीन अक्टूबर को दिल्ली चले गए।

चार अक्टूबर को लालू यादव को जमान मिली तो छह अक्टूबर को वे वापस पटना लौट आए। इसके बाद शनिवार सात अक्टूबर को लालू-नीतीश की मुलाकात हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एसबीआई हड़ताल: मई में 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों की बढ़ेगी परेशानी, जानें पूरा मामला

एसबीआई हड़ताल: बैंक ग्राहकों के लिए मई का महीना मुश्किल भरा हो सकता है।...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी कार्रवाई: अवैध दवा दुकान पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त, मालिक फरार!

अवैध दवा दुकान: दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर...

Bhagalpur News: भागलपुर में गंगा कटाव पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, MLA का घेराव कर दी चेतावनी

गंगा कटाव: भागलपुर में एक बार फिर गंगा नदी का प्रकोप लोगों के माथे...