spot_img

Bihar Weather Update: चक्रवातीय परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, दो दिन और आंधी-पानी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

spot_img
- Advertisement -

राज्य के कई जिलों में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई जिलों में तेज हवा के साथ ओले भी गिरे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को भी पटना समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का (Two more days of thunderstorms, yellow alert of the Meteorological Department) अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश और आस-पास के इलाकों में बना हुआ है। ये परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है।

- Advertisement -

इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। उसके अलावा उत्तर मध्य भाग में, दक्षिण पश्चिम और उत्तर पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही साथ पूरे प्रदेश के जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली चमकने और हवा की गति तेज झोंके के साथ चलेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी में ऑटो का कहर! 4 साल के मासूम को रौंदकर भागा ड्राइवर, गांववालों ने फूंक दी सड़क!

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 38 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आज दोपहर में औरंगाबाद, पटना, रोहतास, वैशाली आदि जिलों के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है।

इस दौरान मेघ गर्जन के साथ ही वज्रपात की प्रबल संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी पटना सहित कई जिलों में बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 38 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आज दोपहर में औरंगाबाद, पटना, रोहतास, वैशाली आदि जिलों के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 'अर्नब' तूफान का खतरा! 5 दिन तक मौसम का कहर, जानें आपके शहर में क्या होगा? | पढ़िए -तूफान की ताजा स्थिति और रफ्तार

इस दौरान मेघ गर्जन के साथ ही वज्रपात की प्रबल संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी पटना सहित कई जिलों में बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है।

विभाग के अनुसार बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के सभी हिस्सों में तीन मई तक आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

विभाग के अनुसार बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के सभी हिस्सों में 3 मई तक आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

विभाग ने पटना समेत बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज समेत अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम में हुए बदलाव की वजह से बिहार में तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। पिछले पखवाड़े जहां तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था।

यह भी पढ़ें:  बिहार में वोटों की गिनती पर बवाल! कांग्रेस प्रत्याशी बैठे धरना पर | लगाए गंभीर आरोप, डीएम ने दी सफाई | कहां है CCTV

पिछले 72 घंटों के दौरान इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पटना सहित अधिकांश जिलों का तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इससे तेज गर्मी और लू के थपेड़ों को झेलते बिहारवासियों को बड़ी राहत मिली है।

विभाग ने पटना समेत बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज समेत अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम में हुए बदलाव की वजह से बिहार में तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। पिछले पखवाड़े जहां तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। पिछले 72 घंटों के दौरान इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

पटना सहित अधिकांश जिलों का तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इससे तेज गर्मी और लू के थपेड़ों को झेलते बिहारवासियों को बड़ी राहत मिली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!

Bihar Politics: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत लगभग तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के शीर्ष नेताओं को श्रेय दिया, वहीं विरोधी अनंत#BiharPolitics,#NeerajKumar,#PatnaElection

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety