मुख्य बातें: अमहि पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का मंत्री ने किया उद्घाटन, हरी झंडी दिखा कचरा संग्रहण वाहन को किया रवाना, देशज टाइम्स फोटो: कचरा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती परिवहन मंत्री शीला मंडल व अन्य
मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के अमहि पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज 2 के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य सोमवार से शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने विधिवत फीता काटकर किया।






इसके बाद मंत्री शीला मंडल, प्रखंड समन्वयक अरविंद कुमार,पंचायत सचिव मो. रहमतूल्ला और मुखिया कुमारी देवी ने हरी झंडी दिखाकर कचरा संग्रह करने वाले वाहन को पंचायत में रवाना किया।
मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना से न सिर्फ पंचायत बल्कि हर घर व हर वार्ड स्वच्छ रहेगा। वहीं, मुखिया कुमारी देवी ने कहा कि सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। इससे पूरा पंचायत स्वच्छ रहेगा।
जानकारी के अनुसार, घोघरडीहा पंचायत के अमहि पंचायत के 15 वार्डों में हर घर में इस योजना को सफल बनाने के लिए दो-दो डस्टबिन वितरण किया गया है। इसमें एक में सूखा व दूसरे में गीला कचरा रखना है। जहां वार्ड में नियुक्त स्वच्छता मित्र की ओर से ठेले से हर घर से कचरा संग्रह कर फिर पंचायत में पंद्रहवीं वित्त की ओर से बनाए गए कचरा संग्रह इकाई में जमा किया जाएगा। इससे फिर वर्मी उर्वरक तैयार किया जाएगा।
अमहि गांव में इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया कुमारी देवी ने की। मंच संचालन मंगनु सिंह ने किया। इस मौके पर मंत्री के आप्त सचिव धर्मेंद्र कुमार मंडल, जुगुत कामत, वार्ड सदस्य आशा कुमारी, ममता कुमारी, लाल बाबू कामत, सोनदाय देवी, आविश कुमार, चन्देश्वर सदाय, उमेश राय, रामविलास यादव, मोहन पूर्वे, कमरे आलम,राम नारायण मुखिया, रमेश सिंह, शंभु सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।








