spot_img

Madhubani News | Benipatti News | Madhubani Accidental News | बेनीपट्टी के बेहटा में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, उबले लोग, ट्रक को खदेड़कर पकड़ा, फिर?

बर्थ डे पार्टी का जश्न...पटाखा छोड़ते...और तेज रफ्तार ट्रक...मौत...कोहराम...पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: बेनीपट्टी के बेहटा में अनियंत्रित ट्रक ने युवक को कुचला, घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, एक से डेढ़ घंटे तक सड़क जाम की स्थिति, काफी समझाने बुझाने के बाद पोस्टमार्टम में भेजा गया शव, कुचलने के बाद भाग रहे ट्रक को खदेड़कर लोहिया चौक पर पकड़ा गया, चालक भी गिरफ्तार, देशज टाइम्स फोटो : बेनीपट्टी के बेहटा में घटना के बाद आक्रोशित भीड़ से वार्ता कर समझाते थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी, फोटों : बेनीपट्टी के बेहटा में घटना के बाद विलाप करते परिजन, फोटों : बेनीपट्टी थाना परिसर में लगा जप्त ट्रक

- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News |रामदेव राम के 24 वर्षीय पुत्र मिंटू राम की मौत

बेनीपट्टी स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक से उच्चैठ जानेवाली मार्ग में वार्ड 9 में खादी भंडार व सल्हेस स्थान के निकट ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जहां घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गयीं। घटना सोमवार की रात करीब 9:45 बजे की बतायी जा रही है़। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड 9 बेहटा के रामदेव राम के 24 वर्षीय पुत्र मिंटू राम के रूप में हुई है़।

- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News |मुख्य सड़क क्रॉस कर अपने घर जाने के दौरान हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का घर घटनास्थल मुख्य सड़क के किनारे में ही है़। जहां सोमवार की रात वह मुख्य सड़क क्रॉस कर अपने घर में जा रहा था। इसी दौरान उच्चैठ की ओर से आ रही डब्लूबी 59 डी 0397 नंबर वाली अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। जहां घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गयीं।

- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News | युवक के परिजनों में किसी का बर्थडे था और उसी खुशी में सड़क पर पटाखे फोड़ रहा था

वहीं सूत्रों की माने तो युवक के परिजनों में किसी का बर्थडे था और मृतक उसी खुशी में सड़क पर पटाखे फोड़ रहा था, उसी दौरान घटना हुई। उधर, घटना के बाद जब तक लोग जुटते ट्रक चालक ट्रक लेकर घटनास्थल से भाग निकला। हालांकि लोहिया चौक के निकट स्थानीय लोगों और थाना पुलिस द्वारा ट्रक को पकड़ लिया गया। साथ ही ट्रक चालक झारखंड के पाकुड़ के जमशेद शेख भी पकड़ा गया।

Madhubani News | Benipatti News | घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया

इधर, घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रों रों कर बुरा हाल था। करीब एक से डेढ़ घंटा तक घटनास्थल पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहन की लंबी कतार लगी हुई थी। राहगीर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए छटपटाते दिखें।

Madhubani News | Benipatti News | थाना पुलिस वाहन के स्थल पर नहीं रुकने और रास्ता बदल चले जाने से लोग हुए आक्रोशित

साथ ही रोजाना रात में साढ़े 9 से 10 बजे के बीच मधवापुर से बेनीपट्टी होते हुए पटना जानेवाली जय माता दी यात्रि बस भी घंटों जाम में फंसी रही। इधर, घटना के बाद थाना पुलिस वाहन के स्थल पर नही रुकने और रास्ता बदल चले जाने के कारण लोग काफी आक्रोशित थे। और वरीय अधिकारियों को बुलाने तथा परिजन को मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे। वहीं घटना और सड़क जाम की सूचना पर पहले डायल 112 और फिर उसके पहुंचने के कूछ देर बाद पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एसआई संतोष कुमार सहित दलबल के साथ आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में लग गए। लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नही थे।

Madhubani News | Benipatti News | काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग माने

बाद में काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी जाने दिया और तब जाकर जाम हटायी गयीं। जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया और राहगीर अपने गंतव्य के लिए विदा हो पाये। वहीं दूसरी ओर एसआई अभिषेक कुमार लोहिया चौक पर पकड़े गए ट्रक को जप्त और चालक को हिरासत में लेकर थाने लाया। घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ था।

Madhubani News | Benipatti News | पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया

मृतक के पिता रामदेव राम, माता सुकुमरिया देवी सहित अन्य परिजनों का रों रों कर बुरा हाल था। बता दें कि मृतक शादीशुदा था। वहीं इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि ट्रक जप्त और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है़। आवेदन प्राप्त नही हुआ है़। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Panchayat Secretary: दरभंगा में 15वें वित्त आयोग की योजना में वित्तीय अनियमितता सामने आई। मुखिया के परिजनों को मजदूर दिखाकर ₹92,770 का भुगतान किया गया, जिस पर DM ने तत्कालीन पंचायत#BiharNews,#Darbhanga,#PanchayatScam

बिहार नीट फर्जीवाड़ा: ‘220’ था सॉल्वर गैंग का सीक्रेट कोड, इसी से मिलती थी परीक्षा केंद्र में एंट्री? जानिए

Bihar NEET fraud: बिहार नीट-यूजी पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़े की जांच में आर्थिक अपराध इकाई ने सॉल्वर गैंग के '220' सीक्रेट कोड का पर्दाफाश किया है। इसी कोड के जरिए फर्जी परीक्षार्थी#BiharNEETFraud,#NEETScam,#EOUInvestigation

Khan Sir पर बढ़ीं मुश्किलें! Patna Police का फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, दोनों अंगरक्षकों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की तैयारी, जानिए

Bihar Police: पटना पुलिस ने खान सर के बॉडीगार्ड्स प्रदीप सिंह और तलेवर सिंह के हथियार लाइसेंसों की जांच में बड़ा खुलासा किया है। उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।#BiharPolice,#KhanSir,#PatnaNews

पटना कॉलेज के HOD पर ‘गंदे काम’ का आरोप: PhD-नौकरी का झांसा देकर करता था…

Patna College HOD: पटना कॉलेज के विभागाध्यक्ष पर एक पूर्व काउंसलर ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसे PhD और नौकरी का झांसा देकर कैबिन#PatnaCollege,#PatnaCrime,#BiharNews