spot_img

‘भूल भुलैया 2 ‘ से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक OUT, जानिए आखिर क्यों डरी हुईं हैं कियारा

spot_img
- Advertisement -

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म ‘भूल भुलैया 2 ‘ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है और हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक छोटा सा टीजर भी जारी किया था।

- Advertisement -

वहीं अब गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म से कियारा आडवाणी के फर्स्ट लुक से भी पर्दा हटा दिया है। कियारा आडवाणी खुद फिल्म से अपने फर्स्ट लुक का एक छोटा सा वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री का डरा और सहमा हुआ चेहरा लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने काफी कैप्शन में लिखा- मिलिए रीत से, मूर्ख मत बनो, वह इतनी प्यारी नहीं है।’

- Advertisement -

गौरतलब है किअनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी के अलावा तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिका में हैं। फिल्म को भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ वर्ष 2007 में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन मुख्य भूमिका में थे। अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ एक मलयालम फिल्म की रीमेक थी। इसको प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था।

फिल्म के पहले भाग को दर्शकों का बेहद प्यार मिला था। ऐसे में अब दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग से भी काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, पहले भाग से अलग इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म से अपना पहला लुक फैंस के साथ साझा किया है।

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक वीडियो क्लिप शेयर की है। शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री का डरा और सहमा हुआ चेहरा लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने काफी कैप्शन में लिखा, मिलिए रीत से, मूर्ख मत बनो, वह इतनी प्यारी नहीं है। इससे पहले बीते दिनों ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था। सामने आया फिल्म का यह टीजर काफी डरावना था, जिसे देख लोगों की रूह कांप गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD