spot_img

Bihar में Corona हुआ प्रचंड, मत कीजिए अनदेखी पहनिए मास्क, 24 घंटे में मिले 129 नए मरीज

spot_img
- Advertisement -

बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में बीते शनिवार को कोरोना के 129 नए मामले सामने आए है, इनमें पटना के 60 मरीज हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। सूबे में नए 129 कोरोना मरीज मिले जबकि एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 400 के पार हो चुका है इसमें सिर्फ पटना में अकेले 224 मामले हैं।

- Advertisement -

कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पूरे देश में बढ़कर 53,720 हो गया है। शनिवार को लगातार दूसरा दिन ऐसा रहा जब 24 घंटों के भीतर 20 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। बिहार की बात करें तो शनिवार को यहां 129 कोरोना के नए मरीज मिले। इसके साथ ही बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 412 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur News समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में मुखिया ने SP की गाड़ी के पास खुद को लगाई आग! मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार के बीच बिहार में 45022 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 129 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें  सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिले।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक 412 सक्रिय मामलों में से 224 अकेले पटना जिले में हैं, जो कुल सक्रिय मामलों का 54% है। भागलपुर और मुजफ्फरपुर में 22-22 सक्रिय मामले हैं। जो पहले पांच से कम जिलों तक वायरस सीमित था, अब राज्य के 26 जिलों में फैल गया है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News सिर्फ 45 पैसे में 10 लाख का बीमा! समस्तीपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए धमाकेदार ऐलान, अब काउंटर पर भी मिलेगी ये सुविधा

राजधानी पटनी में 60, मुंगेर और मुजफ्फरपुर में 9-9, गया में 5, कैमूर में 4, खगड़िया में 8, पूर्णिया में 7, गोपालगंज, भागलपुर, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण में 3-3, सहरसा, दरभंगा और रोहतास में 2-2, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, बेगूसराय और मधुबनी में एक-एक नए कोरोना मरीज मिले हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज राजधानी पटना में है। अकेले पटना में एक्टिव केस की संख्या 224 है। ऐसे में पटना में कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें:  लालू प्रसाद के लिए बढ़ी टेंशन! चारा घोटाले में आज से अब हर दिन होगी सुनवाई, जानें भारी-भरकम रिकॉर्ड ने कैसे बढ़ाई चुनौती!

वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि बिना किसी काम के घर से बाहर न निकलें, जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाए और मास्क लगा कर रखें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!

Bihar Politics: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत लगभग तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के शीर्ष नेताओं को श्रेय दिया, वहीं विरोधी अनंत#BiharPolitics,#NeerajKumar,#PatnaElection

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety