spot_img

ये कैसी आग… मां समेत 5 बच्चों की जिंदा जलकर मौत, एक साथ निकली घर से अधजली 6 लाशें

spot_img
- Advertisement -

कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गांव बापूनगर उर्दहा गांव में आग लगने से हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। घटना बीती देर रात एक बजे की है। मरने वालों में एक महिला व पांच नाबालिग बच्चे शामिल हैं।

- Advertisement -

घटना जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में आधी रात की बताई जा रही है। आग लगने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। स्वजनों की चीख- पुकार से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। मौके पर भारी भीड़ जुट गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हंगामा है क्यों बरपा: MP CM Mohan Yadav सवालों के घेरे में, 137 प्लॉट, 168 एकड़ जमीन, 45 करोड़ का दावा! और फिर पीछे से पहुंचा ' विकास '

लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सोए लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। नवमी के पिता सरजू बगल में स्थित झोपड़ी में सोए हुए थे। आग लगने पर शोर मचाते हुए उन्होंने इसकी जानकारी लोगों को दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

जानकारी के अनुसार, आग की इस घटना में पति सुरक्षित है, उसने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं,मृत बच्चों की आयु एक से दस वर्ष के बीच में है। मरने वालों में संगीता पत्नी नवमी 38, अंकित 10, लक्ष्मी 09, रीता 03, गीता 02 व एक साल का बाबू शामिल है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

ये सभी आसपास सोए हुए थे। तभी अचानक रात में अज्ञात कारणों से लगी आग से घर में लपटें और चिंगारियां फूटती देख लोगों ने अग्निशमन विभाग व पुलिस को खबर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रामकोला के वार्ड संख्या दो उर्दहा के नवमी प्रसाद रात 10 बजे भोजन कर पत्नी व बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। वार्ड के लोगों के अनुसार रात करीब एक बजे तेज आवाज होने पर नींद खुली तो नवमी की झोपड़ी जल रही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! मनरेगा खत्म, अब 125 दिन काम की गारंटी, ₹1.51 लाख करोड़ का बंपर बजट

Viksit Bharat Rojgar Yojana: भारत सरकार ने 'विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' अधिनियम 2025 को 1 जुलाई 2026 से लागू करने की अधिसूचना जारी की है। यह मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामी#ViksitBharatRojgar,#GraminVikas,#EmploymentGuarantee

गज़ब! हैदराबाद में एक्सेंचर ने कर डाली ₹10,00,00,00,000 की डील, 10 लाख Sq Ft ऑफिस को लेकर क्या है पूरा मामला? जानिए खास बातें

Hyderabad Accenture: आईटी दिग्गज एक्सेंचर ने हैदराबाद में 10 लाख वर्गफुट से अधिक ऑफिस स्पेस 10 साल के लिए लीज पर लिया है। कंपनी इस डील के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा किराया देगी।#HyderabadNews,#AccentureIndia,#CommercialRealEstate

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur