बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी (Amir Subhani) के खाते से पैसे निकासी कर धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने एक्शन लेते हुए इसकी सूचना ईओयू (Economic Offence Unit Patna) को दी। दो घंटे के अंदर उस जालसाज को टीम ने पकड़ लिया। यह पूरी घटना रविवार की है।
जानकारी के अनुसार, घटना के संबंध में सूत्रों की मानें तो रविवार को जब आमिर सुबहानी के खाते से पैसे की निकासी के बारे में उन्हें पता चला कि खाते से 90000 रुपये की धोखाधड़ी की जा रही है तो वे तुरंत सतर्क हो गए। इसके बाद उन्होंने ईओयू को इसके बारे में बताया। हालांकि जालसाज पैसे की निकासी नहीं कर सका है। 90000 रुपये को बैंक खाते में ब्लॉक कर दिया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।






मामले को गंभीरता से लेते हुए ईओयू की टीम ने तुरंत कारवाई किया और साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। फ्रॉड के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। इस मामले के बाद अन्य अधिकारियों के बीच भी हड़कंप सा मच गया है।








