spot_img

Bihar के Teacher आपके लिए खुशखबरी वाली News: जानिए नए शिक्षकों को कितना मिलेगा वेतन…किस सब्जेक्ट में कितनी वैकेंसी

spot_img
- Advertisement -

बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया। 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर शिक्षक बहाली का विज्ञापन जारी हो गया।  बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में वेतन भी तय कर दिया गया है।

- Advertisement -

शिक्षक अभ्यर्थियों को अब बस अपनी तैयारी तेज करनी है क्योंकि 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर शिक्षक बहाली का विज्ञापन जारी हो गया है। वहीं, नए शिक्षकों को कितनी सैलरी मिलेगी। साथ ही किस सब्जेक्ट में कितनी वैकेंसी है,यह भी तय कर दिया गया है।

- Advertisement -

भर्ती विज्ञापन के अनुसार एक से पांच तक के शिक्षक के लिए मूल वेतन 25 हजार रुपए प्रति माह और अन्य मान्य भत्ते मिलेंगे। वहीं नए शिक्षकों को कितनी सैलरी मिलेगी। साथ ही किस सब्जेक्ट में कितनी वैकेंसी है, आइए हम विस्तारपूर्वक आपको इसकी जानकारी देते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking दरभंगा में जन सुराज ने बनाई बड़ी बढ़त - आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा दूसरे नंबर पर! | MLC चुनाव: कौन बनेगा MLC?

जानकारी के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सातवें चरण की शिक्षक बहाली का विज्ञापन जारी कर दिया है। मंगलवार को जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक शिक्षकों के कुल 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर भर्ती की जाएगी।

शिक्षक बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2023 से शुरू होगी।अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www. bpsc. bih. nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

वहीं, इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि किस वर्ग के शिक्षकों को कितनी सैलरी मिलेगी। इसके तहत 1-5 तक के शिक्षक के लिए मूल वेतन 25 हजार रुपए प्रति माह और अन्य मान्य भत्ते मिलेंगे।

9-10वीं क्लास के शिक्षक के लिए मूल वेतन 31 हजार रुपए और अन्य मान्य भत्ते दिए जाएंगे। 11वीं-12वीं के शिक्षक के लिए मूल वेतनमान 32 हजार रुपए प्रति माह और अन्य मान्य भत्ता भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  MLC चुनाव में 'बड़ी गड़बड़ी' का डर! RJD प्रत्याशी ने CCTV न होने पर मचाया बवाल, कहा- 'उल्टा-पुल्टा होगा'

इसी तरह 9-10वीं क्लास के शिक्षक के लिए मूल वेतन 31 हजार रुपए और अन्य मान्य भत्ते दिए जाएंगे। 11वीं और 12वीं के शिक्षक के लिए मूल वेतनमान 32 हजार रुपए प्रति माह और अन्य मान्य भत्ता भी दिया जाएगा। नियमानुसार स्थायी और नई पेंशन योजना भी लागू रहेगी।

9वीं-10वीं शिक्षक भर्ती में सबसे ज्यादा हिंदी विष्य में कुल 5486 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके अलावा अंग्रेजी 5425 और विज्ञान में 5425, गणित में 5425, सामाजिक विज्ञान में

5425, संस्कृत में 2839, उर्दू में 2300, अरबी में 200, फारसी में 300 और बांग्ला में 91 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। कुल 32 हजार 916 नियुक्तियां हैं।

बिहार के लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से सातवें चरण की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे थे। विज्ञापन जारी होने के बाद उनके चेहरे खिल गए हैं।बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने मंगलवार दोपहर में ही इसके संकेत दे दिए थे।

बिहार लोक सेवा आयोग के विज्ञापन के मुताबिक शिक्षक बहाली के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 15 जून है। अभ्यर्थी 12 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: 'तमाशा होना तय है', खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए - 'मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया'

वहीं,प्लस टू यानी 11वीं-12वीं में शिक्षकों के लिए सबसे अधिक कंप्यूटर सांइस के कुल 8395 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके अलावा इतिहास के लिए 5870, राजनीति शास्त्र के लिए 5354, भौतिक विज्ञान के लिए 3022, अंग्रेजी के लिए 3535 और हिंदी के लिए 3221 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

9वीं-10वीं शिक्षक भर्ती में सबसे ज्यादा हिंदी विषय में कुल 5486 पदों पर नियुक्ति होगी। अंग्रेजी 5425 और विज्ञान में 5425, गणित में 5425, सामाजिक विज्ञान में 5425, संस्कृत में 2839, उर्दू में 2300, अरबी में 200, फारसी में 300 और बांग्ला में 91 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

कुल 32 हजार 916 नियुक्तियां हैं। 11वीं-12वीं में शिक्षकों के लिए सबसे अधिक कंप्यूटर सांइस के कुल 8395 पदों पर नियुक्ति होगी। इतिहास के लिए 5870, राजनीति शास्त्र के लिए 5354, भौतिक विज्ञान के लिए 3022, अंग्रेजी के लिए 3535 और हिंदी के लिए 3221 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

जानकारी के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक के लिए 79 हजार 943 पदों पर भर्ती होगी। कक्षा 9 से 10 के लिए 32 हजार 916 पदों पर भर्ती होगी, जबकि कक्षा 11 से 12 के लिए 57 हजार 602 पदों पर भर्ती होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!

Bihar Politics: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत लगभग तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के शीर्ष नेताओं को श्रेय दिया, वहीं विरोधी अनंत#BiharPolitics,#NeerajKumar,#PatnaElection

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety