मुख्य बातें: उद्भेदन: चतुर्भुज पिपराही डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, डकैती कांड में शामिल सभी अपराधकर्मियों का हुआ खुलासा, डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, पैसे बंटवारे को लेकर एक डकैत की कर दी गयी थी हत्या, फोटो :लौकहा थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर जानकारी देतीं फुलपरास एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति
मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। खुटौना चतुर्भुज पिपराही के डकैती कांड के उद्भेदन में लौकहा थाना में प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति ने जानकारी देते हुए बताया लौकहा थाना क्षेत्र के चतुर्भुज पिपराही में बीते 19 जून की देर रात 15-20 की संख्या आए डकैतों ने शंभू नारायण यादव के पुत्र आनंद कुमार के यहां डकैती की थी।






इसमें डकैतों ने वादी आनंद कुमार के घर से 35 हजार रूपए नगद व आठ भर सोने के आभूषण तथा उनके फरीक चंद्रकांत मांझी के घर से 35 हजार रूपए नगद लूट ले गए थे। साथ ही आनंद कुमार एवं उसके पुत्र प्रियेश कुमार तथा भतीजा अमित कुमार के साथ डकैतों ने निर्मम तरीके से मारपीट भी की थी।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने स्पेशल टीम गठित किया था जिसमें फुलपरास पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल, खुटौना थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, नरहिया ओपी थानाध्यक्ष सुनील झा, लौकहा थाना के पीएसआई चंदन कुमार तथा तकनीकी शाखा से अजित कुमार सिंह, सुरेश कुमार एवं इम्पू कुमारी आदि शामिल थे।
घटना के बाद वादी आनंद कुमार ने अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध लौकहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कांड संख्या 162/23 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया था।
घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी तथा कांड में लूटे गये सामानों की बरामदगी के लिए लगातार जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी। विशेष छापेमारी एवं तकनीकी अनुसंधान से घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाते हुए रविवार को घटना का सफल उद्भेदन किया गया।
तकनीकी सेल की मदद से घटना को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाने वाले कुंजबेलही निवासी अशोक कुमार पंडित को थाना क्षेत्र के 16-आरडी से गिरफ्तार किया गया। वहीं पूछताछ के क्रम लाइनर के तौर पर अपनी संलिप्तता की बात को कबूल करते हुए कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों का भी खुलासा किया है।
इनमें अटरी निवासी विकास कुमार साह, धर्मपुर निवासी सुरेन्द्र यादव, निर्मली निवासी मनोज साह, निर्मली निवासी दिलीप साह, बेलमोहन निवासी सिगुल पासवान, नेपाल निवासी शक्ति पासवान तथा अन्य 15-20 के होने का जिक्र किया है।
इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम द्वारा लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं बीते 23 जून को पैसे के बंटवारे को लेकर अटरी निवासी डकैत विकास कुमार साह की आपसी रंजिश के तहत अंधरामठ थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई गयी थी। इसको लेकर कांड दर्ज कर अलग से अनुसंधान किया जा रहा है।








